हैदराबाद: हैदराबाद में हाल ही में खुले आईकिया स्टोर में एक व्यक्ति को वेज बिरयानी में कथित रुप से कीड़ा मिला, जिसके बाद हैदराबाद नगर निगम ने कंपनी को नोटिस जारी किया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि नगर निकाय ने आईकिया स्टोर पर शुष्क और गीले अपशिष्टों को अलग करने और प्लास्टिक कवर के इस्तेमाल में नियमों का कथित रुप से उल्लंघन करने को लेकर 11500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. यह स्टोर पिछले ही महीने खुला था. स्वीडिश होम फर्निशिंग कंपनी ने देश में अभी कदम रखा है. आईकिया ने हैदराबाद में 1000 सीटों वाला एक रेस्तरां भी खोला. कीड़े मिलने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण- आईकिया कीड़े मिलने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव’ करार देते हुए आईकिया ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है और सुधार के कदम उठाएगा. निगम ने तब यह नोटिस जारी किया जब एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उसे 31 अगस्त को इस स्टोर के रेस्तरां में खाने के दौरान वेज बिरयानी में कीड़ा मिला था. खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को आईकिया स्टोर का दौरा किया और खाद्य नमूने लिए. अधिकारी ने कहा, ‘‘आईकिया...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.