Skip to main content

Posts

Showing posts with the label केरल बाढ़

केरल की बाढ़ में पति की हुई थी मौत, दो दिन तक सीढ़ियों से बांधे रखा था शव

नई दिल्ली:  केरल में आई बाढ़ से हर को स्तब्ध है. तबाही की बाढ़ ने लोगों को लाखों जख्म दिए है, जो सारी जिंदगी वो नहीं बुला पाएंगें. अगस्त से लेकर अब तक बाढ़ के कारण करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बाढ़ को सदी की सबसे भयानक बाढ़ कहा जा रहा है. सड़कें, पुल और घर पानी में डूबे हुए हैं. करीब 10 लाख लोग बाढ़ के कारण बेघर हो चुके हैं और अस्थायी राहत शिविरों में रहने के लिए मजबूर हो गए हैं. सोमवार (27 अगस्त) को पांडानाद गांव के लोग एक अंतिम संस्कार के लिए एकजुट हुए और ऐसे शख्स का अंतिम संस्कार किया, जो इस भयानक बाढ़ की कई कहानियां समेटे हुआ था. केरल में रहने वाली शोशम्मा आब्रहम के लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं था. उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को बाढ़ का प्रहार हमारे घर पर हो चुका था. हमारे सीने तक पानी था. इस हादसे में हजारों का जान बचाने वाले शोशम्मा आब्रहम के पति की मौत हो गई. पति के मौत का गम और आसमानी आफत दोनों का सामने करने के लिए उसने पति के शव को सीढ़ियों से बांधा और राहत का इंतजार करती रही. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, करीब दो दिन बाद उसे उसे मदद तो मिली, लेकिन राहत नहीं. ...

केरल : बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करने पहुंचे राहुल गांधी, लोगों से की मुलाकात

तिरुवनंतपुरम/नई दिल्‍ली:  केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वह चेंगानूर में राहत शिविर में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से भी मिलने गए. वह अपने दो दिनी दौरे के दौरान केरल के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करने के साथ ही वहां के राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Congress President Rahul Gandhi visits a relief camp in Chengannur. He is on a 2-day visit to the flood-hit Kerala. # KeralaFloods 10:47 AM - Aug 28, 2018 राहुल गांधी मंगलवार को चेंगान्‍नूर, अलापुजा और अंगामली का दौरा करेंगे. इसके बाद कल यानी बुधवार को वायनाड जिले के बाढ़ग्रस्‍त इलाकों का दौरा करेंगे MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Congress President Rahul Gandhi arrives at Trivandrum airport. He wil...

केरल सरकार की चूक से हुई बाढ़ त्रासदी: ओमन चांडी

तिरुवनंतपुरम:  केरल  के पूर्व मुख्यमंत्री  ओमान चांडी  ने कहा कि राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के चलते हुई त्रासदी मौजूदा राज्य सरकार की स्थिति का अनुमान लगाने में सक्षम नहीं होने की कमी का नतीजा है. चांडी ने बताया कि हालांकि, यह त्रासदी को राजनीतिक रंग देने का समय नहीं है, फिर भी वह यह कहने के लिए मजबूर है, जिसका संकेत खुद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने दिया है. चांडी ने कहा, "चूंकि मानसून का मौसम मई के अंत में शुरू हुआ था, इसलिए केरल के तीन हिस्सों में भारी बारिश हुई और इसके लिए बुनियादी योजना प्रक्रिया होनी चाहिए थी, लेकिन किसी कारण से ऐसा नहीं हुआ और इसलिए त्रासदी ने राज्य को बुरी तरह से प्रभावित किया." मॉनसून ने मई के आखिरी सप्ताह में दस्तक दी थी और अगस्त के दूसरे सप्ताह तक तीनों भागों में भारी बारिश हुई. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "यह भारी चूक तब हुई जब सरकार बारिश के स्वरूप के अनुसार काम करने में नाकाम रही. अंत में, यह कहना आसान है कि इसे इस तरह से किया जाना चाहिए था और इस तरह से नहीं, लेकिन यह उस स्थिति में है, जहां सारे आकलन गड़बड़ हो गए. राज्य के इतिहास में पहली बार...

केरल बाढ़ : सरकार क्‍यों ठुकरा सकती है UAE से मिलने वाली 700 करोड़ की मदद?

नई दिल्ली :  बाढ़ की विभीषिका झेल चुके केरल में अब जनजीवन धीरे-धीरे सामान्‍यहो रहा है. राज्‍य को बाढ़ से करीब 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. इस बीच संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) ने राज्‍य को मदद के तौर पर 700 करोड़ रुपए देने की पेशकश की है. हालांकि बाढ़ राहत अभियान के लिए सरकार के विदेशों से वित्तीय सहायता स्वीकार करने की संभावना नहीं है. सूत्रों ने बताया कि सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए केवल घरेलू प्रयासों पर निर्भर रहने के फैसले पर विचार किया. हालांकि यूएई से मिलने वाली सहायता डायरेक्‍ट टैक्‍स ट्रांसफर होगा, इस पर कोई टैक्‍स नहीं लगेगा. एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश में रह रहे भारतीय सीधे मुख्‍यमंत्री राहत कोष में मदद भेज सकते हैं जिस पर कोई टैक्‍स नहीं लगेगा. रिपोर्ट के मुताबिक अगर विदेशी सहायता फॉरेन कंट्रीब्‍यूशन (रेगुलेशन) एक्‍ट (एफसीआरए) में पंजीकृत एनजीओ के जरिए आती है तो उस पर टैक्‍स नहीं लगाया जाएगा. इससे बाहर के एनजीओ अगर मदद लेंगे तो इसे उनकी आय माना जाएगा और उस पर टैक्‍स लगेगा. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir...

केरल बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए Maruti ने 3.5 करोड़ रुपये दिए

नई दिल्ली :  देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki) और उसके कर्मचारियों ने केरल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये 3.5 करोड़ रुपये का योगदान किया है. कंपनी की तरफ से मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी गई. मारुति की तरफ से बयान में कहा गया कि उसने सरकार के राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को मजबूती देने के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दो करोड़ रुपये दिये हैं. इसके अलावा, कंपनी के कर्मचारियों ने डेढ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है. बजाज ऑटो ने दो करोड़ की मदद की इसके अलावा दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने बाढ़ प्रभावित राज्य केरल को 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है. कंपनी ने मंगलवार को कहा कि एक करोड़ की राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी और शेष बचे एक करोड़ रुपये का आवंटन जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था (जेबीजीवीएस) को प्रभावित लोगों रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का पैकेट वितरित करने के लिये किया गया है. यह योगदान विभिन्न बजाज ट्रस्टों द्वारा दिये गये 50 लाख रुपये के अतिरिक्त है. बयान में कहा गया कि इ...

बाढ़ से जूझ रहे केरल की मदद के लिए UAE ने दिया 700 करोड़ रुपये देने का प्रस्‍ताव

नई दिल्‍ली :  इस सदी की सबसे प्रलयकारी बाढ़ से जूझ रहे केरल के लिए देश-विदेश से मदद के हाथ उठने लगे हैं. अब संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल की मदद के लिए 700 करोड़ रुपये देने का प्रस्‍ताव दिया है. मंगलवार को केरल के मुख्‍यमंत्री पिनाराई विजयन ने यह जानकारी दी है. बता दें कि इससे पहले भी 18 अगस्‍त को यूएई ने केरल की मदद का ऐलान किया था. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> 18 अगस्‍त को संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के शेख खलीफा ने नेशनल इमरजेंसी कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे. उन्‍होंने कहा था कि यह कमेटी केरल में बाढ़ ग्रस्‍त इलाकों और बाढ़ पीडि़तों को आवश्‍यक मदद मुहैया कराए. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> केंद्र सरकार ने भी पहले केरल को 100 करोड़ रुपये की मदद दी थी. इसके बाद पिछले सप्‍ताह पीएम मोदी ने केरल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. पीए...

केरल में बाढ़: जब एक छत पर अटकी थी महिलाओं और बच्चे की जिंदगी...

नई दिल्‍ली:  केरल में बाढ़ का पानी भले ही आहिस्‍ते आहिस्‍ते नीचे उतरने लगा हो, लेकिन लोगों की जिंदगी में मु‍सीबतें अभी भी जस की तस बनी हुई हैं. सूबे में अभी भी ऐसे इलाकों की कमी नहीं हैं, जहां पर लोगों की हालत अपने ही घर में बंधक जैसी बनी हुई है. घर का भूतल पानी से लबालब भरा हुआ है. पहली मंजिल में खाने के लिए जो कुछ जुटाया था, थोड़ा-थोड़ा करने अब वह भी खत्‍म हो चुका है. अब निगाहें ताकने लगी हैं कि कब कोई मसीहा आए और उन्‍हें इस मुसी‍बत से निकालकर किसी सुरक्षित स्‍थान में पहुंचा दे. वहीं, बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव कार्य में जुटी सेना की हालत भी इनसे जुदा नहीं है. दिन भर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के बाद सेना का हर जवान इस इंतजार में रात काटता है कि कब सूरज की पहली किरण निकले और वह रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुट जाए. बीते दिन कुछ ऐसी ही हालत एयरफोर्स के विंग कमांडर पारसनाथ की भी थी. सुबह के इंतजार में उन्‍होंने पूरी रात अपने हेलीकॉप्‍टर के पास खड़े होकर काट दी थी. सुबह की पहली किरण के साथ उनका हेलीकॉप्‍टर आसमान की ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार था. वह अपने पायलट साथी के साथ बाढ़...

केरल: इन 3 जिलों में हालात गंभीर, 67 हेलिकॉप्टर, 24 एयरक्राफ्ट 'ऑपरेशन मदद' में

नई दिल्ली:  बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल के विभिन्न इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है. सेना और एनडीआरएफ के अलावा कई एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. ऑपरेशन मदद के तहत दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिये निकाला जा रहा है. केरल के तीन जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं. ये जिले हैं: त्रिचुर, पथनमथिट्टा और एर्णाकुलम. ऑपरेशन में कई तरह के एयरक्राफ्ट एएलएच, सी किंग, चेतक और एमआई 17 लगाए गए हैं. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के मुताबिक, 67 हेलिकॉप्टर, 24 एयरक्राफ्ट, 548 मोटरबोट्स और नेवी, सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, कोस्ट गार्ड अन्य एजेंसियों के हजारों लोग पानी वाले इलाकों से लोगों को निकालकर उन्हें राहत शिविरों में ला रहे हैं. साथ ही राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं." समिति ने बताया, "अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों ने भोजन, पीने योग्य पानी और दवाएं उपलब्ध कराई हैं जिसमें 3,00,000 भोजन के पैकेट, 600,000 टन दूध, 1,40,000 लीटर पीने योग्य पानी शामिल है. इसके अलावा, समिति ने यह भी बताया "राज्य सरकार के अनुरोध पर 6900...

सदी की सबसे भयावह बाढ़ झेल रहे केरल के लिए आई ये राहत भरी खबर

नई दिल्ली :  सदी के सबसे प्रलयकारी बाढ़ झेल रहे केरल के लिए अब एक राहत भरी खबर आई है. भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को जानकारी दी है कि केरल में अगले दो से तीन दिनों में वर्षा में कमी आएगी. केरल भारी वर्षा के चलते बाढ़ से प्रभावित है. मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने कहा कि केरल में 20 अगस्त से भारी वर्षा होने की उम्मीद नहीं है. उन्होंने कहा कि इस दक्षिणी राज्य में एक अगस्त से 17 अगस्त तक सामान्य से 170 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई. उन्होंने कहा, ‘‘हाल ही में केरल के लगभग सभी जिलों में भारी वर्षा हुई. शुक्रवार को तीन..चार जिलों में भारी वर्षा हुई. शनिवार को हम छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन बहुत भारी वर्षा नहीं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम रविवार को एक दो जिलों में भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं और राज्य के बाकी स्थानों पर मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 20 अगस्त से हम भारी वर्षा की उम्मीद नहीं कर रहे हैं. धीरे धीरे वर्षा में कमी आएगी.’’ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है लेकिन इसका के...

केरल में बाढ़ से हालात अस्त-व्यस्त, कोच्चि में मेट्रो सेवा का परिचालन बंद

कोच्चि :  बाढ़ के कारण दक्षिण रेलवे और कोच्चि मेट्रो ने आज अपना परिचालन निलंबित कर दिया जिससे मध्य केरल के कई हिस्सों में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली चरमरा गई. लगातार हो रही बारिश के कारण पेरियार नदी में जलस्तर बढ़ गया है और मुल्लापेरियार, चेरुतोनी, इडुक्की जलाशय और इदामालयार सहित सभी प्रमुख बांधों के सभी फाटक खोल दिये गये हैं. इसके कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. पुल नंबर 176 पर बढ़ा जलस्तर बाढ़ से कोच्चि शहर में परिवहन व्यवस्था प्रभावित हुई है. दक्षिण रेलवे के एक प्रवक्ता ने आज तड़के एक बयान में कहा, ‘‘अंगमाली और अलुवा के बीच डाउनलाइन पर पुल नंबर 176 पर जलस्तर बढ़ने के कारण इस पुल पर सेवा बंद कर दी गई है.’’   मेट्रो ट्रेन के परिचालन को किया गया बंद कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने अलुवा के निकट मट्टम में अपने यार्ड के बाढ़ के पानी में डूबे जाने के बाद आज सुबह अपना परिचालन बंद कर दिया. केएमआरएल ने एक बयान में बताया, ‘‘मट्टम यार्ड क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के कारण कोच्चि मेट्रो ट्रेन सेवा बंद कर दी गयी है.’’ प्रवक्ता ने बताया कि एक बार जलस्तर कम हो...