Skip to main content

केरल: इन 3 जिलों में हालात गंभीर, 67 हेलिकॉप्टर, 24 एयरक्राफ्ट 'ऑपरेशन मदद' में

नई दिल्ली: बारिश और बाढ़ से जूझ रहे केरल के विभिन्न इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है. सेना और एनडीआरएफ के अलावा कई एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. ऑपरेशन मदद के तहत दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों को हेलिकॉप्टर के जरिये निकाला जा रहा है. केरल के तीन जिले बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं. ये जिले हैं: त्रिचुर, पथनमथिट्टा और एर्णाकुलम. ऑपरेशन में कई तरह के एयरक्राफ्ट एएलएच, सी किंग, चेतक और एमआई 17 लगाए गए हैं.

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के मुताबिक, 67 हेलिकॉप्टर, 24 एयरक्राफ्ट, 548 मोटरबोट्स और नेवी, सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, कोस्ट गार्ड अन्य एजेंसियों के हजारों लोग पानी वाले इलाकों से लोगों को निकालकर उन्हें राहत शिविरों में ला रहे हैं. साथ ही राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं."

समिति ने बताया, "अब तक विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों ने भोजन, पीने योग्य पानी और दवाएं उपलब्ध कराई हैं जिसमें 3,00,000 भोजन के पैकेट, 600,000 टन दूध, 1,40,000 लीटर पीने योग्य पानी शामिल है. इसके अलावा, समिति ने यह भी बताया "राज्य सरकार के अनुरोध पर 6900 लाइफ जैकेट, 3000 लाइफ ब्वॉय, 167 टॉवर लाइट, 2100 रेन कोट उपलब्ध कराए कराए गए हैं. केंद्रीय सचिव ने 5 और हेलिकॉप्टर लगाने के आदेश दिए हैं."




View image on Twitter




केरल की बाढ़ को लेकर टीवी शो में रूंधे गले से पीएम मोदी से मदद मांगने वाले चेंगन्नूर विधायक साजी चेरियन ने कहा, "दूर-दराज के क्षेत्रों में फंसे लोग डरे हुए थे और उन्हें नाव के जरिये उन्हें बचाना संभव नहीं हो पा रहा था. इसलिए मैं रो पड़ा था. आज नेवी ने 200 लोगों को बचाया है."






View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter





एनडीआरएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसकी कुल 58 टीम राहत एवं बचाव काम के लिए केरल में तैनात की गई हैं. उनमें से 55 टीम वहां काम कर रही हैं जबकि तीन टीम रास्ते में है.




प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बाढ़ से जूझ रहे केरल राज्य में बल ने अपना राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया है.’’  उन्होंने कहा, "इसके (2006 में) गठन के बाद से किसी एक राज्य में अब तक का सबसे बड़ी तैनाती है और इस तरह यह अब तक का हमारा सर्वाधिक बड़ा आपदा मोचन अभियान है," एनडीआरएफ की हर टीम में 35-40 कर्मी हैं. प्रवक्ता ने बताया कि इन टीमों ने अब तक 194 लोगों और 12 जानवरों को बचाया है और 10,467 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...