नई दिल्ली: धनतेरस और दिवाली पर सोने की खरीदारी के लिए कई ज्वेलर्स ऑफर दे रहे हैं. धनतेरस पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है. पिछले 15 दिनों में सोने की कीमतों में 600 रुपये की तेजी देखी गई है जबकि चांदी की कीमतों में कुछ खास अंतर देखने को नहीं मिला. हालांकि, आरबीआई और सरकार के कई प्रयास के बावजूद बाजार में नकदी संकट सामान्य नहीं हो पा रहा है. 'धनतेरस' से पहले स्थानीय आभूषण कारोबारियों के खरीद कम करने से भी सोने पर दबाव बना हुआ है. पंद्रह दिन पहले 32030 रुपये थे दाम 17 अक्टूबर को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 32,030 रुपये प्रति 10 ग्राम थे. चांदी की कीमतें 39,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी. वहीं, 02 नवंबर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32,630 रुपये प्रति दस ग्राम बिका. इस तरह से देखा जाए तो पिछले 15 दिनों में सोने की कीमतों में 20% का उछाल आया है. India Bullion and Jewellers Association Ltd से जुड़े योगेश सिंहल ने बताया कि सोने में तेजी की धारणा बनी हुई है और यह धनतेरस तक 34,000 रुपये के स्तर को पार कर सकता है. 25 अक्टूबर को 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा 25 ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.