Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ipl

Bigg Boss के घर में श्रीसंत ने किया हरभजन से थप्‍पड़ खाने वाली घटना का खुलासा

घर में होने जा रहे एक टास्‍क के दौरान श्रीसंत ने खुद अपने और क्रिकेटर हरभजन के बीच हुए विवाद का जिक्र कर दिया है. नई दिल्‍ली:  बिग बॉस के घर में आए  पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत  अक्‍सर अपनी निजी जिंदगी के अनुभवों पर दुख जताते और उसके बारे में कुछ बोलते हुए नजर आते रहे हैं. लेकिन उन्‍होंने खुलकर कभी अपने विवादित क्रिकेट करियर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन घर में होने जा रहे एक टास्‍क के दौरान श्रीसंत ने खुद अपने और क्रिकेटर हरभजन  के बीच हुए विवाद का जिक्र कर दिया है. दरअसल घर में ब्रेकिंग न्‍यूज बनाने के चलते सुरभी राणा ने श्रीसंत से उनके उनके उस विवाद के बारे में सवाल पूछा डाले और श्रीसंत भी सामने से उस पूरी घटना को बताते दिखने वाले हैं. आपको याद दिला दें कि यह सारा मामला 2008 के स्‍लैपगेट कांड से जुड़ा है. आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने किंग्‍स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी एस.श्रीसंत को थप्‍पड़ मार दिया था. हालांकि बाद में दोनों ने यह मामला इन दोनों खिलाड़ियों ने बात कर सुलझा लिया था. इसी मसले पर एक टास्‍क के दौरान सुरभी ने श्रीसंत से पूछा कि आपको हरभजन ने थप्‍पड़ मारा...

वो 5 फिक्सिंग कांड, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया

क्रिकेट में फिक्सिंग और सट्टेबाजी का 'जिन्न' एक बार फिर से बाहर आ गया है. अलजजीरा के स्टिंग के बाद अब आईपीएल में सट्टेबाजी को लेकर सलमान खान के भाई अरबाज का नाम सामने आ रहा है. इन दोनों मामलों के सामने आने के बाद खिलाड़ियों और कई बड़ी नामी हस्तियों के नाम शामिल होने का शक जताया जा रहा है. अलजजीरा के स्टिंग में कई बड़े मैच और खिलाड़ियों के नाम सामने आए हैं. मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी का यह मामला को कोई नया नहीं है. भारत और विदेशों में मैच फिक्सिंग के कई बड़े खुलासे हुए हैं, जिसमें कई बड़े क्रिकेटर भी शामिल रहे हैं. आईपीएल में पहलेभी फिक्सिंग एक बड़ा मुद्दा बना रहा है. हालांकि, आईसीसी मैच फिक्सिंग को लेकर सख्त हुई है लेकिन इसके बावजूद क्रिकेटर कानूनों का उल्लंघन करते नजर आए. सट्टेबाजी ने स्पॉट फिक्सिंग जैसी चीजों को बढ़ावा दिया. टेलीफोन पर हुई बातचीत और वीडियो रिकार्डिंग में क्रिकेटरों के बुकी से रिश्तों की कई कहानियां सामने आ चुकी हैं. मैच फिक्सिंग के पांच ऐसे कांड, जिन्होंने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया. हैंसी क्रोनिए गेटः क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कैंडल भारत और दक्षिण ...

अरबाज खान ने कबूली सट्टेबाजी की बात, बोले- इससे काफी नुकसान हुआ : सूत्र

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई  अरबाज  ने पुलिस पूछताछ में आईपीएल में सट्टेबाजी की बात कबूल कर ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अरबाज खान ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. अरबाज ने यह भी कबूल किया है कि वह सट्टेबाज सोनू जालान को भी जानते हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि सट्टेबाजी की इसी आदत की वजह से उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है. सूत्रों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज के अलग होने की वजह भी उनकी सट्टेबाजी है. अभिनेता सट्टेबाजी के चलते काफी पैसा हार चुके थे और नुकसान में थे. इसी वजह से मलाइका ने उनसे अलग होने का फैसला ले लिया. बता दें कि अभिनेता-प्रोड्यूसर अरबाज खान को ठाणे पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी के केस में समन भेजा था. अरबाज बॉडीगार्ड शेरा के साथ शनिवार सुबह पुलिस स्टेशन पहुंचे थे. पुलिस के सामने पेश होने से पहले अरबाज सलमान खान से मिलने उनके घर भी पहुंचे थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी बुकी सोनू जालान को अरेस्ट किया था. उसने पूछताछ में अरबाज खान का नाम लिया था. पूछताछ में अरबाज ने खुलासा किया कि वह, छह बार सट्टेबाजी कर चुके हैं. अरबाज ने यह भी कबूल...

सट्टेबाजी मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच पहुंचे अरबाज खान, साथ दिखे शेरा

आईपीएल सट्टेबाजी में बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता अरबाज खान का नाम आने के बाद उनसे ठाणे के क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ शुरू हो गई है. अरबाज अपने भाई सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ करीब 11 बजे पेशी के लिए पहुंचे हैं. इससे पहले ठाणे पुलिस की एंटी एक्टॉर्सन सेल ने शुक्रवार को उन्हें समन किया था. पुलिस अब अरबाज का बयान दर्ज कर सट्टेबाजी रैकेट से उनके लिंक के बारे में पड़ताल करेगी. पुलिस को इंटरनेशनल बुकी सोनू जालान के साथ अरबाज की तस्वीरें मिली थीं. जानकारी के मुताबिक अरबाज ने इस साल आईपीएल में 2 करोड़ 80 लाख रुपये का सट्टा लगाया था. बताया जा रहा कि उन्हें इस साल काफी नुकसान हुआ है. अरबाज ने पिछले साल 40 लाख रुपये का सट्टा लगाया था. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पेशी से पहले अरबाज खान ने बड़े भाई सलमान खान से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि सलमान की लीगल टीम इस केस में उनकी मदद करेगी. पुलिस को शक है कि सोनू जालान के रैकेट के जरिए अरबाज खान ने आईपीएल मैच...

IPL सट्टेबाजी मामला: क्या सलमान को इन सबके बारे में मालूम है? पुलिस पूछेगी अरबाज से ये 17 सवाल

नई दिल्‍ली/मुंबई :  आईपीएल में कथित तौर पर सट्टेबाजी के सिलसिले में ठाणे पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अरबाज खान को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. इसके लिए उन्‍हें शनिवार को नोटिस जारी किया गया था. दरअसल, ठाणे पुलिस की अपराध शाखा के अवैध वसूली निरोधक प्रकोष्ठ (एईसी) ने 15 मई को गिरोह का भंडाफोड़ किया था और मुंबई में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. जांच के दौरान जालान और अरबाज के बीच ‘‘संबंधों’’ का पता चला था, जिसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है. जालान को देश के शीर्ष सटोरियों में गिना जाता है. अरबाज  से पूछताछ के लिए ठाणे पुलिस ने सवालों की लिस्ट तैयार की है. उनसे चार पुलिस अधिकारी पूछताछ करेंगे. जानकारी के अनुसार, पहले सिर्फ अरबाज से पूछताछ की जाएगी. फिर उसका सोनू से आमना-सामना कराया जाएगा. पूछताछ के दौरान अरबाज से ये सवाल पूछे जाएंगे... 1. आपकी और सोनू की दोस्ती कितनी पुरानी है? 2. पहली बार सोनू से कब मुलाकात हुई? 3. आप सोनू से कितने बार मिल चुके हैं और जब मुलाकात होती तो क्या वहां पर और भी लोग होते थे? 4. सोनू का बालीवुड में और किस-क...