सीएम ने कहा, 'यूपी में पिछली सरकार सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देतीं थीं, लेकिन मौजूदा सरकार का मकसद सिर्फ विकास करना है' नई दिल्ली/भदोही: कैराना और नूरपुर उपचुनावों में मिली हार का दर्द रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के बयानों में भी देखने को मिला. सौ करोड़ की 106 योजनाओं का लोकार्पण करने भदोही पहुंचें. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'जब उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है. बिना किसी भेदभाव के सबके लिए काम कर रही है तो फिर उसका श्रेय उनकी पार्टी को क्यों नहीं मिल पा रहा? बीजेपी को इसका श्रेय मिलना चाहिए'. 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास सीएम योगी ने भदोही में रविवार (03 जून) को 100 करोड़ रुपये की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सीएम योगी ने भरोसा दिया कि भदोही की कालीनों को एक्सपोर्ट करने के लिए बेहतर माहौल बनाया जाएगा. सीएम ने ये भी कहा, 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रॉडक्ट के तहत भदोही की कालीन का चयन किया गया है. लिहाजा कालीन बनाने के कामकाज से जुड़े लोगों को आर्थिक मदद करने में भी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी....
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.