दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम के मंदिर को विवादास्पद बनाना इन लोगों का लक्ष्य है. भोपाल: चुनावी गहमागहमी के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अयोध्या मसले पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''अजीब बात है, जब चुनाव आते हैं भगवान राम के मंदिर निर्माण की बात सामने आती है. भगवान राम का मंदिर बने, इसमे किसी को कोई ऐतराज नहीं है, हम सब चाहते हैं, लेकिन भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्पद स्थल पर राम का मंदिर बने.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''ये भी आश्चर्य की बात है कि सरकार कहती है कि अदालत का फैसला मानेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री कहते हैं कि राम जी की इच्छा होगी तो बनेगा और सरकार के कर्ता-धर्ता कहते हैं कि अध्यादेश निकालिए. राम के मंदिर को विवादास्पद बनाना इन लोगों का लक्ष्य है.'' मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होगा. केंद्रीय कर्मचारियों पर RSS की शाखा में शामिल होने पर बैन पहले से ही लागू है: दिग्विजय सिंह राम मंदिर बनने में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा: योगी आदित्यनाथ इस बीच छत्तीसगढ़ की ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.