सैन फ्रांसिस्को : फोटो-मैसेजिंग एप इंस्टाग्राम एक नए फीचर का परीक्षण कर रही है तो कॉलेज छात्रों को उनके कॉलेज समुदाय के साथी और बैचमेट्स को खोजने और उससे जुड़ने में मदद करेगी. एक रिपोर्ट में कहा गया, "इस सुविधा में छात्रों को अपना विश्वविद्यालय और स्नातक का साल चुनना होता है. साथ ही अपना प्रोफाइल बनाना होता है, जिसके आधार पर उन्हें दूसरों से जुड़ने का मौका मिलता है." सीधे भेज सकेंगे मैसेज इसमें छात्रों को अन्य को सीधे मैसेज भेजने का मौका मिलता है तथा वे समुदाय की सूची से अन्य छात्रों को सार्वजनिक संदेश को एक्सेस कर सकते हैं. फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफार्म छात्रों द्वारा दी गई सूचना, उनके द्वारा अपने विश्वविद्यालय के बारे में सार्वजनिक रूप से साझा की गई जानकारियों, जिन एकाउंट्स को वे फॉलो करते हैं तथा उनके द्वारा प्रयोग किए गए अन्य कनेक्शनों के आधार पर पुष्टि करेगा. इंस्टाग्राम टीवी की हुई शुरुआत इंस्टाग्राम ने हाल ही में कई फीचर्स जारी किए हैं, जिसमें इंस्टाग्राम टीवी (आईजीटीवी), वीडियो चैट विकल्प, फिल्टर्स शामिल हैं. कंपनी के 1 अरब से ज्यादा सक्रिय मासिक यूजर्स हैं. ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.