Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सैमसंग

नए साल से मिल सकती है 5G की सुविधा, इस कंपनी ने की ट्रायल की तैयारी

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने 5G नेटवर्क सुविधा वाले प्रोडक्ट को बाजार में मुहैया कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. नई दिल्ली :  दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी  सैमसंग (Samsung)  ने 5G नेटवर्क सुविधा वाले प्रोडक्ट को बाजार में मुहैया कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं. कंपनी वर्ष 2019 की पहली तिमाही में अपने 5G सुविधा वाले उत्पादों का बड़े पैमाने पर ट्रायल शुरू करेगी. कंपनी डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम के साथ मिलकर इस ट्रायल को शुरू करने की तैयारी कर रही है. दिल्ली में होगा 5G सेवा का ट्रायल सैमसंग  इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और नेटवर्क बिजनेस हेड श्रीनिवास सुंदराजन के अनुसार कंपनी डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकॉम के साथ मिलकर अगले साल के पहले क्वाटर में नई दिल्ली इलाके में 5G सेवा का ट्रायल करेगी. कंपनी  5G सेवा के तहत हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर और स्मार्ट सिटी सर्विलेंस जैसे क्षेत्रों में भी 5G तकनीक को ले कर काम कर रही है. रिलायंस जियो रहेगा प्राइम पाटर्नर सुंदराजन ने बताया कि सैमसंग पहले से ही अमेरिका और कोरिया में 5G सेवाओं पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यह नई...

ये दिग्गज कंपनी अब भारत में TV बनाना बंद कर देगी!, जानें कंपनी का क्या है कहना

नई दिल्ली:  दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग को लेकर खबर आ रही है कि वह भारत में TV बनाने का कारोबार बंद करेगी. जैसा कि आपको पता है हाल ही में सैंमसंग ने दिल्ली से सटे नोएडा में मोबाइल फोन बनाने की कंपनी लगाई है, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी बताई गई. खबर है कि सैमसंग अपनी TV ईकाई को बाहर शिफ्ट करने की योजना बना रही है. कंपनी फिलहाल चेन्नई से यह यूनिट कहीं बाहर ले जाएगी और वियतनाम से भारत में टीवी आयात करना शुरू करेगी, जो सबसे बड़ा उत्पादन हब है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से चल रही खबरों के मुताबिक, कंपनी ने अपने स्थानीय आपूर्तिकर्ता को इस संबंध में संदेश देना पहले ही शुरू कर दिया है. चेन्नई स्थित सैमसंग के टीवी संयंत्र में सालाना तीन लाख यूनिट टीवी का का उत्पादन होता है. आयात शुल्क बढ़ाने से नाराजगी! रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग के इस कदम को बजट में टीवी पैनल बनाने में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने की घोषणा से भी जोड़ा जा रहा है. बजट में टीवी पैनल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण पार्ट्स ओपन सेल पर आयात शुल्क बढ़ाने की घोषणा की थी...

देश के प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग सबसे आगे

नई दिल्ली :  साल 2018 की पहली छमाही में भारत के प्रीमियम स्मार्टफोन खंड में सैमसंग सबसे आगे रही और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी लगभग आधी रही. साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई. सीएमआर इंडिया के 'मोबाइल हैंडसेट रिव्यू' रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग (48 फीसदी) के बाद चीनी स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस रही, जो 25 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है और एपल की बाजार हिस्सेदारी 22 फीसदी रही, जो तीसरे स्थान पर है. सैमसंग एस9 से मजबूत हुई कंपनी सीएमआर के इंडस्ट्री इंटेलिजेंस समूह के प्रमुख, प्रभु राम ने एक बयान में कहा, "प्रीमियम स्मार्टफोन खंड हालांकि छोटा है, लेकिन इसके ग्राहक मुख्य तौर से आकांक्षी प्रौद्योगिकी के जानकार युवा और मध्य आयु वर्ग के लोग हैं, तथा इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है. सैमसंग के फ्लैगशिप एस9 ने उसे प्रीमियम खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने में सक्षम बनाया है." साल 2018 की पहली छमाही में देश में बिकनेवाला हर दूसरा प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग का डिवाइस था. राम ने कहा, "वनप्लस 6 की सफलता का मुख्य कारण कम कीमत में ...