Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Raghuram Rajan

आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की नीतियों की वजह से विकास दर घटा: नीति आयोग

नई दिल्ली:  नीति आयोग ने कम आर्थिक विकास दर के लिए आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने सोमवार को कहा कि रघुराम राजन की नीतियों की वजह से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर असर पड़ा है. कुमार ने कहा कि विकास दर के घटने की एक बड़ी वजह बैंकिंग क्षेत्र का बढ़ता एनपीए प्रमुख है. नीति आयोग के उपाध्यक्ष नेकहा जब वर्ष 2014 में वर्तमान सरकार ने कामकाज संभाला था तब बैंकों की गैर निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) का आंकड़ा 4 लाख करोड़ रुपए था. बाद में वर्ष 2017 के मध्य तक बढ़कर साढ़े 10 लाख करोड़ रुपए हो गया. इसका असर यह हुआ कि बैंक छोटे और मध्यम उद्योग को बैंकों ने लोन देना काफी कम कर दिया. इससे इन क्षेत्रों में नकारात्मक विकास देखने को मिला. यहां तक कि बड़ी इंडस्ट्री में भी क्रेडिट विकास दर महज डेढ़ से दो प्रतिशत रह गया.