Skip to main content

Posts

Showing posts with the label UNSC

सुरक्षा परिषद सुधार प्रक्रिया में नई जान डालने पर होगा जोर : UNGA अध्यक्ष

नई दिल्ली:  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों को एक ‘‘बड़ी चुनौती’’ करार देते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा (यू एन जी ए) की नवनिर्वाचित अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा गार्सेस ने आज कहा कि वह अपने कार्यकाल के दौरान ‘‘विभाजक’’ मुद्दे पर सर्वसम्मति बनाने के लिए वार्ता पर जोर देंगी और प्रक्रिया में नयी जान डालेंगी. गार्सेस ने कहा कि पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात के दौरान जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और विकासशील देशों के बीच सहयोग जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का मुद्दा चर्चा के लिए आया. यहां इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में गार्सेस ने सुरक्षा परिषद सुधार की प्रक्रिया के काफी समय से लंबित होने के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह एक लंबित मामला है-बहुत ही विवादास्पद, बहुत ही विभाजक. मेरी भूमिका सदस्य देशों को ध्यान से सुनने की होने जा रही है .  सुरक्षा परिषद सुधार बहुत ही जटिल प्रक्रिया है, और मैं सवर्सम्मति बनाने तथा इसमें नयी जान डालने के लिए पूरा प्रयास...