नई दिल्ली: पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़े नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) और तीन मूर्ति कांप्लेक्स में सभी प्रधानमंत्रियों के म्यूजियम स्थापित करने के सरकार की योजना के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है. इसमें डॉ मनमोहन सिंह ने सरकार की इस योजना पर सवालिया निशान उठाते हुए लिखा है कि एक एजेंडा के तहत एनएमएमएल और तीन मूर्ति कांप्लेक्स की प्रकृति और चरित्र को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि पंडित नेहरू केवल कांग्रेस के नहीं नेता नहीं हैं बल्कि उनका ताल्लुक पूरे देश से है. इस कारण सरकार को उनकी स्मृतियों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. लिहाजा पंडित नेहरू की स्मृतियों से जुड़े तीन मूर्ति कांप्लेक्स में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए. द इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक डॉ मनमोहन सिंह ने यह खत पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है. अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला इस खत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए डॉ मनमोहन सिंह ने लिखा है, '...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.