Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Greater Noida

ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: शवों की संख्या बढ़कर हुई 9, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा (प्रमोद शर्मा):  ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसे  में लगातार  रेस्क्यू ऑपरेशन  जारी है. बुधवार (18 जुलाई) तक रेस्क्यू में 8 शवों को निकाल लिया गया था. वहीं, गुरुवार (19 जुलाई) को मलबे से एक और शव निकाला गया है. मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. वहीं, मामले में सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है.  ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी  के प्रोजेक्ट मैनेजर बी पी सिंह और असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर अख्तर अब्बास जैदी को निलंबित कर दिया गया है. ग्रेटर नोएडा हादसे की जांच  मेरठ  के डिवीजनल कमिश्नर को सौंपी गई है. एनडीआरएफ की चार कंपनियां मलबा हटाने में जुटी हैं.  एनडीआरएफ  के मुताबिक, मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना बहुत कम बची है. मलबा को हटाने में अभी कई घंटे और लग सकते हैं.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Building collapse in # GreaterNoida 's Shah Beri village: One more body recovered, death toll in the incident rises to 9. 6:52 AM - Jul 19, 2018 सरकार ने इस दर्दन...

ग्रेटर नोएडा: हादसे से कुछ देर पहले ही शिफ्ट हुआ था एक परिवार, बिल्डर समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा  के  शाहबेरी गांव में मंगलवार (17 जुलाई) को हुए दर्दनाक हादसे  में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोगों के अभी भी दबे होने की आशंका बनी हुई है. इस हादसे के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में बिल्डर गौरीशंकर दुबे भी शामिल है. रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ की चार कंपनियां लगी है. बताया जा रहा है संकरी गलियां होने के कारण  राहत और बचाव में थोड़ी दिक्कत आ रही है. ANI UP  ✔ @ANINewsUP # UPDATE Building collapse in # GreaterNoida 's Shah Beri village: The three people who have been arrested in connection with the incident are the builder and his two associates 8:50 AM - Jul 18, 2018 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जांच के आदेश देते हुए रहत बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि अभी भी मलवे में कुछ लोगों के द...

ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: रेस्क्यू में निकाले गए तीन शव, 50 लोगों के दबे होने की आशंका

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा:  ग्रेटर नोएडा  के थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में मंगलवार (17 जुलाई) को दर्दनाक हादसा हुआ. मंगलवार को उस वक्त 12-15 परिवारों के लिए अ'मंगल' साबित हुआ, जब निर्माणाधीन छह मंजिला इमारत चार मंजिला इमारत पर जा गिरी. इस घटना में अब तक तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि हो गई है, जबकि करीब 50 लोगों के दबे होने की आशंका है.  एनडीआरएफ  की कई टीमें  रेस्क्यू ऑपरेशन  में जुटीं हैं. मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए डॉग स्क्वॉड का भी सहारा लिया जा रहा है. सीएम ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. करीब 200 लोग अब भी रेस्क्यू में लगे हुए हैं.   ऐसा पहली बार हुआ है, जब सिर्फ 2 साल पुरानी एक रिहायशी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई. ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी में 6 मंजिला इमारत दूसरी 4 मंजिला इमारत पर गिर गई. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दफ़्तर से जिला प्रशासन को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश जारी किया गया. चश्मदीदों के मुताबिक, जिस 4 मंजिला इमारत पर 6 माले की बिल्डिंग गिरी, उस बिल्डिंग में करीब 12-15 परिवार रह रहे थे. शुरुआती ज...

ग्रेटर नोएडा: एकतरफा प्यार में युवक ने किए ताबड़तोड़ वार, युवती तड़पती रही, लोग वीडियो बनाते रहे

करीब 20 मिनट बाद लोगों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा:   ग्रेटर नोएडा  के कासना में भीड़बाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने एक युवती को चाकू से हमला कर खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया. लोगों की संवेदनहीनता तब देखने को मिली जब युवती घायल होकर गिरी पड़ी थी, लेकिन वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाए, घटना का वीडियो बनाते रहे. करीब बीस मिनट बाद कुछ लोगों को तरस आया और उन्होंने लड़की को निजी वाहन से अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसकी मौत हो गई. वहीं आरोपी का इलाज अस्पताल में चल रही है. पिछले कई दिनों से कर रहा था परेशान युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी दादरी का रहने वाला है, जिसका नाम कुलदीप है. आरोपी युवक उनकी बेटी को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था. वो युवती का पीछा करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था. इसकी शिकायत उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों और पुलिस से भी की थी.  ये भी पढ़ें: नाम बदलकर हिन्दू लड़की से मिला था मुस्लिम लड़का, युवती ने महिला आयोग में लगाई गुहार पीछा करते हुए पहुंचा जगत फार्म...