Skip to main content

ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसा: शवों की संख्या बढ़कर हुई 9, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा (प्रमोद शर्मा): ग्रेटर नोएडा बिल्डिंग हादसे में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बुधवार (18 जुलाई) तक रेस्क्यू में 8 शवों को निकाल लिया गया था. वहीं, गुरुवार (19 जुलाई) को मलबे से एक और शव निकाला गया है. मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है. वहीं, मामले में सीएम योगी ने बड़ी कार्रवाई की है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर बी पी सिंह और असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर अख्तर अब्बास जैदी को निलंबित कर दिया गया है. ग्रेटर नोएडा हादसे की जांच मेरठ के डिवीजनल कमिश्नर को सौंपी गई है. एनडीआरएफ की चार कंपनियां मलबा हटाने में जुटी हैं. एनडीआरएफ के मुताबिक, मलबे में दबे लोगों के बचने की संभावना बहुत कम बची है. मलबा को हटाने में अभी कई घंटे और लग सकते हैं.

 



View image on TwitterView image on Twitter







ANI UP @ANINewsUP




Building collapse in 's Shah Beri village: One more body recovered, death toll in the incident rises to 9.








सरकार ने इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवारवालों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है. बिल्डिंग हादसे के बाद अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिनके खिलाफ NSA लगेगा. हादसे को लेकर एक और बात सामने आई है. अवैध निर्माण के खिलाफ सीएम को चिट्ठी लिखी गई थी. बड़ी बात ये है कि मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखे जाने के बाद भी अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.

डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया गया है. अवैध निर्माण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार शिकायतों का परीक्षण कराएगी कि अवैध निर्माण कैसे हुआ. लापरवाही करने वालों पर सरकार एक्शन लेगी. अभी घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य कराया जा रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास सबसे तेजी से विकसित हो रहे रियल एस्टेट केंद्र में से एक ग्रेटर नोएडा के गांव शाहबेरी में मंगलवार (17 जुलाई) शाम दो इमारतें ढह गईं. खास बात ये है कि शाहबेरी के जिस इलाके में बड़ी-बड़ी इमारतें बनी हुई हैं, ये इलाका ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में आता है. इस इलाके के भूमि अधिग्रहण को सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में रद्द कर दिया था और कोर्ट ने यहां किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी थी. इसके बाद भी यहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य जारी हैं. इसमें कई लोगों के मलबे में अभी भी दबे होने की आशंका है. इन इमारतों में एक निमार्णाधीन थी जबकि दूसरी बनकर तैयार हो चुकी थी और उसमें कुछ परिवार रहने भी लगने थे.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा: हादसे से कुछ देर पहले ही शिफ्ट हुआ था एक परिवार, बिल्डर समेत तीन गिरफ्तार

बचावकर्मी ड्रिलिंग मशीन, हथौड़े और आरी से पत्थर और लोहे की सरियों को काट रहे थे. मलबे में जीवित लोगों की तलाश के लिए जासूसी कुत्तों का भी सहयोग लिया जा रहा है. संकरी गलियां होने की वजह से बचाव कार्य में थोड़ी परेशानी भी आ रही है, जिससे क्रेनों और ड्रिलिंग मशीनों को घटनास्थल पर पहुंचने में परेशानी हुई. बुधवार (18 जुलाई) देर रात तक 8 शवों केो निकाल लिया गया, जिसमें एक महिला राजकुमारी, जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है और 14 महीने की एक बच्ची का शव बरामद हुआ है. बच्ची का नाम पंखुडी बताया जा रहा है.  राहत और बचाव कार्य में 12 जेसीबी मशीनें और दो पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...