Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नक्‍सली

कश्‍मीर में आतंकियों से कनेक्‍शन बना रहे हैं नक्‍सली, खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

नई दिल्‍ली :  देश में आतंकी और नक्‍सली घटनाओं को बढ़ाने के लिए नक्‍सली अब जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों से गठजोड़ करने की कोशिश कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार नक्‍सल समर्थित समूह इसकी साजिश रच रहे हैं. ये समूह कश्‍मीर में अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नक्‍सल समर्थित समूहों के 15 सदस्‍यों ने इस साल मई में कश्‍मीर के कई इलाकों का दौरा किया है. इनमें अनंतनाग, बरामूला, बडगाम, कुपवाड़ा और शोपियां जैसे संवेदनशील इलाके शामिल हैं. नक्‍सल समर्थित समूहों ने आतंकियों के उन मामलों की रिपोर्ट बनाई है, जिनके मामले कई साल से लंबित हैं. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक नक्सली ग्रुप ने जम्‍मू और कश्‍मीर के अलगाववादियों और आतंकियों से जुड़े कानूनी मामलों की जानकारी ली है. नक्‍सल समर्थित समूह सुरक्षा बलों के खिलाफ मानवाधिकार के उल्लंघन से जुड़े मामलों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उठाने को लेकर भी रणनीति बनाने में जुटे हैं. बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक...