Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा बर्फानी के दर्शन को पहला जत्था रवाना

जम्मू:  भारी सुरक्षा के बीच बुधवार से  अमरनाथ यात्रा  शुरू गई. जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पहला जत्था रवाना हुआ. बस में सवार भगवान शंकर के भक्त बम भोले का जयकार कर रहे थे. बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर भक्त उत्साह से लबरेज दिखे. जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू-कश्मीर राज्यपाल के दो सलाहकार विजय कुमार और बीबी व्यास ने अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई. जम्मू में CRPF के आईजी ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. भक्त बिना किसी चिंता के बर्फानी के दर्शन करें. उन्होंने बताया कि भगवान शंकर के ये भक्त दिन में कश्मीर के गांदेरबाल स्थित बालटाल और अनंतनाग स्थित नुनवान, पहलगाम आधार शिविर पहुंचेंगे. यहां से पैदल ही 3880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर के लिए रवाना होंगे. अभी तक देशभर से करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है. अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं में साधु भी शामिल हैं. यात्रा का समापन 26 अगस्त को होगा जिस दिन रक्षा बंधन भी है. MediaCard--mediaForward custo...

अमरनाथ यात्रा पर बुरी नजर रखने वालों से निपटने के लिए कश्‍मीर पहुंची NSG की टीमें

अब ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट में नहीं बैटल फील्‍ड में NSG कमांडो को टेरेरिस्‍ट ऑपरेशन का लाइव एक्‍सपीरियंस मिल सकेगा. नई दिल्‍ली:  जम्‍मू-कश्‍मीर में पीडीपी-बीजेपी का गठबंधन टूटते ही केंद्र सरकार ने घाटी में सक्रिय आतंकियों का खात्‍मा करने के लिए व्‍यापक स्‍तर पर कदम उठाना शुरू कर दिए हैं. इन्‍हीं कदमों के तहत जम्‍मू और कश्‍मीर में NSG की टीम को तैनात करने का फैसला गृह मंत्रालय ने किया है. फैसले के तहत जल्‍द ही NSG की हाउस इनवेंशन टीम को जम्‍मू और श्रीनगर में तैनात किया जाएगा. जम्‍मू-कश्‍मीर में भेजी जाने वाली NSG कमांडो टीम की पहली जिम्‍मेदारी आतंकियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को सकुशल मुक्‍त कराने की होगी. इसके अलावा, घाटी में आतंकियों के खिलाफ होने वाले ऑपरेशन में अब CRPF और सेना के साथ NSG के कमांडो भी जाएंगे. गृह मंत्रालय को उम्‍मीद है कि घाटी में NSG की तैनाती के बाद आतंकियों गतिविधियों पर बड़े स्‍तर पर लगाम कसी जा सकेगी. बीएसएफ के साथ हो रही है NSG कमांडो की ट्र‍ेनिंग गृह मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जम्‍मू-कश्‍मीर में तैनात होने वाले NSG कमांडो की टीम का चयन कर लिया गया है...