वाराणसी/नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को दौरा करने पहुंच गए हैं. यह वाराणसी का उनका 15वांं दौरा है. वह यहां करीब 2500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले रामनगर बंदरगाह पहुंचे हैं. यहां वह हल्दिया जलमार्ग का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वह गंगा की सफाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह यहां करीब 10 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे. पीएम केे साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. फोटो ANI बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी अपने छह दिनी प्रवास के लिए वाराणसी में हैं. ऐसे में पीएम मोदी और भागवत की मुलाकात होने की भी संभावनाएं देखी जा रही हैं. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अधिकारी ने बताया कि पीएम की ओर से शिलान्यास और लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं में 254 करोड़ रुपये की लागत से चौकाघाट में 140 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा फुलवरिया में (7.6 एमएलडी) और सरैया में 34 करोड़ रुपये...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.