Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PM

नितिन गडकरी का कारनामा, जलपोत के जरिये पेप्सी के 16 कंटेनर कोलकाता से वाराणसी आएंगे

नई दिल्ली:  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक असंभव दिखने कार्य को संभव कर दिखाया है. यह असंभव कार्य है गंगा में जलपोत से परिवहन. केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद वाराणसी से हल्दिया तक गंगा में कमर्शियल यातायात सेवा की शुरुआत करने की बात कही गई थी. हालांकि कई विशेषज्ञों ने इस वादे को असंभव करार दिया था. आजादी के बाद पहली बार पेप्सी कंपनी के 16 कंटेनर गंगा नदी के रास्ते कोलकाता से वाराणसी आ रहे हैं. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में इन कंटेनरों को रिसीव करेंगे. वाराणसी से यही जलपोत इफ्को द्वारा निर्मित उर्वरक लेकर लौटेंगे. हमारी सहयोगी वेबसाइट के मुताबिक, नितिन गडकरी ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'ये इस सप्ताह में भारत की सबसे बड़ी खबर हो सकती है. आजादी के बाद पहली बार अंतर्देशीय जलपोत पर एक कंटेनर आ रहा है. पेप्सिको कंपनी गंगा नदी के रास्ते जलपोत एमवी आरएन टैगोर के जरिए अपने 16 कंटेनर को कोलकाता से वाराणसी ला रही है. ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.' गडकरी ने आगे लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस कंटेनर जलपोत को रिसीव करेंग...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम बदलें तो मिल सकते हैं भाजपा को वोट : अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंर केजरीवाल केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. उत्तरी दिल्ली नगर निगम जल्द ही एक प्रस्ताव पर चर्चा करेगा कि दिल्ली में स्थित रामलीला मैदान का नाम बदल कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वापपेयी के नाम पर रख दिया जाएगा. इस खबर के आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि रामलीला मैदान इत्यादि के नाम बदलकर अटल जी के नाम पर रखने से वोट नहीं मिलेंगे. भाजपा को प्रधान मंत्री जी का नाम बदल देना चाहिए. तब शायद कुछ वोट मिल जायें. क्योंकि अब उनके अपने नाम पर तो लोग वोट नहीं दे रहे. पहले प्रधानमंत्री को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने को कहा  आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राशन कार्ड रद्द किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट कर के कहा है कि 'मोदीजी ने लाल किले से कहा कि उन्होंने 6 करोड़ फ़र्ज़ी राशन कार्ड कटवाए. PMO दिल्ली के अफसरों को फोन करके ज़बर्दस्ती कार्ड कटवाता है. उन्होंने कहा, मोदीजी, आप देश संभालिए, देश संभल नही...

त्रासदी क्या होती है, राष्ट्रीय आपदा घोषित होने पर क्या-क्या मिलती हैं सहूलियतें

नई दिल्‍ली:  केरल बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. राज्‍य के 12 जिले इससे प्रभावित हैं. करीब ढाई लाख लोग बेघर हो गए हैं. सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. राज्‍य को कुल 8 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है. इस बीच, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि केरल की इस बाढ़ को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित किया जाए. आइए जानते हैं कि कब सरकार किसी विभीषिका को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करती है और इससे कितनी सहूलियतें बढ़ जाती हैं. इससे पहले भी कई राज्‍य बाढ़ की त्रास्‍दी झेल चुके हैं. तब भी ऐसी ही मांग उठी थी. 1999 में जब ओडिशा में चक्रवात से भारी तबाही हुई थी तब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 250 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की थी. इस सहायता राशि की मदद से राज्‍य आपदा से हुए नुकसान से निपट पाया. लेकिन इसे राष्‍ट्रीय आपदा नहीं घोषित किया गया. इसके बाद 2013 में केदारनाथ और 2014 में जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ से तबाही को राष्‍ट्रीय आपदा का दर्जा दिया गया. क्‍या होती है राष्‍ट्रीय आपदा पहले की आपदाओं को आखिर क्‍यों राष्‍ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया. इसके...

पीएम मोदी और अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय में वाजपेयी को दी अंतिम श्रद्धांजलि

नई दिल्ली:  राजधानी स्थित 6ए कृष्ण मेनन मार्ग में सरकारी आवास से दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर को शुक्रवार को 6, दीनदयाल उपाध्यय मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय लाया गया. यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई गणमान्य ने अपनी अंतिम श्रद्धांजलि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी. भाजपा मुख्यालय पर सुबह से ही इन दोनों शीर्ष नेताओं के अलावा गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम बड़े नेता मौजूद थे. तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे 93 साल के अटल बिहारी वाजपेयी को किडनी में संक्रमण की समस्या के चलते करीब दो महीने पहले एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एम्स के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली थी. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा. दोपहर 1:30 बजे भाजपा दफ्तर से ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी. वाजपेयी की मौत की खबर से न सिर्फ देशभर से बल्कि प...

पीएम मोदी का आवास घेरेंगे 'आप' कार्यकर्ता, पुलिस ने 4 मेट्रो स्‍टेशन बंद किए

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप)  के नेता रविवार (17 जून) को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे. दिल्‍ली के  मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल  और एलजी अनिल बैजल के बीच गतिरोध जारी है. केजरीवाल अपने 3 सहयोगियों के साथ राज निवास पर धरने पर बैठे हैं. आप प्रवक्‍ता पंकज गुप्‍ता ने कहा कि दिल्‍ली में एक जबरदस्‍त विरोध-प्रदर्शन की तैयारी है. यह शाम 4 बजे शुरू होगा. इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता और नेता तैयारी कर रहे हैं. हालांकि दिल्‍ली पुलिस ने इस प्रदर्शन मार्च की इजाजत नहीं दी है.   View image on Twitter ANI  ✔ @ANI We aren't expecting people or parties from other states to come in our support but 4 CMs have come in our support, for the youngest political party. This is a matter of pride for us. They have come in support of the rights of the people of Delhi: Saurabh Bhardwaj, Aam Aadmi Party 1:34 PM - Jun 17, 2018 View image on Twitter ANI  ✔ @ANI AAP has not applied for permission for a protest march. At the time of protest, the exit gates of 4 metro stations namely Udyog Bhawan, Lok Kalyan Ma...

सिंगापुर में मंदिर दर्शन के बाद मस्जिद पहुंचे PM मोदी, आज लौटेंगे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है. सिंगापुर में आज पीएम मोदी ने अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की. इसके बाद वह श्री मरम्मन मंदिर गए और वहां पूजा अर्चना कर पुजारी से आशीर्वाद लिया. मंदिर के बाद वह चूलिया मस्जिद पहुंचे. मेटिस से मुलाकात के पहले पीएम मोदी सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मिले. Updates... -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में मरम्मन मंदिर जाकर पूजा अर्चना की.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूती देते हुए सिंगापुर के सबसे पुराने हिंदू मंदिर में पूजा की. उन्होंने बताया कि यह भगवान मरम्मन मंदिर 1827 में बनाया गया था. -मंदिर के बाद पीएम मोदी मशहूर चूलिया मस्जिद पहुंचे. यहां उनके साथ सिंगापुर के सांस्कृतिक मंत्री ग्रेस येन भी मौजूद रहे. यह मस्जिद एक भारतीय चूलिया मुस्लिम व्यापारी ने बनवाई थी. -पीएम मोदी इंडियन हेरिटेज सेंटर भी पहुंचे. यहां उन्होंने RuPay कार्ड से मधुबनी पेंटिंग खरीदी. तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेश...