Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rajkumar Saini

हरियाणा: बीजेपी के बागी 'राजकुमार' कुरुक्षेत्र की जंग में किसके सिर पर बांधेंगे जीत का सेहरा

नई दिल्ली: भारतीय राजनीति में कुरुक्षेत्र का खास महत्व है. सत्ता की महाभारत का रास्ता कुरुक्षेत्र से होकर न गुजरे, ये हो नहीं सकता. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कुरुक्षेत्र के बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस के कद्दावर नेता नवीन जिंदल को हराकर कुरुक्षेत्र जीतने वाले राजकुमार सैनी ने रविवार को लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के नाम से एक नया दल बनाने का ऐलान किया और रविवार को ही एक बड़ी रैली का आयोजन अपनी ताकत का ऐहसास भी कराया. ऐसे में सवाल ये है कि बीजेपी के ये बागी सांसद आखिर नुकसान किसे पहुंचाने जा रहे हैं. बीजेपी को या कांग्रेस को. ये भी गौरतलब है कि अलग पार्टी बनाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरिणाया के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, दोनों ही उनके सीधे निशाने पर नहीं हैं. वो एक बार फिर अपने चिर-परिचित राजनीतिक प्रतिद्वंदी - जाटों को ही निशाना बना रहे हैं. यही वो मुद्दा है, जिसे लेकर उन्होंने बीजेपी की मुखालफत की है. हरिणाया की राजनीति में लगभग दस प्रतिशत मत प्रतिशत वाले जाटों का दबदबा रहा है. दो दशक से हरियाणा में जाट मुख्य...