Skip to main content

Posts

Showing posts with the label नमकीन

बार-बार नमकीन खाने की है आदत तो पहले यह जान लीजिए, होश उड़ जाएंगे

कई बार आपने देखा होगा कि आप चिप्स का एक पैकेट खाते हैं तो थोड़ी देर बाद फिर आपको कुछ नमकीन खाने का मन करने लगता है. अधिकतर लोगों का कहना है कि उन्हें पता नहीं क्यों दिन में कई बार नमकीन चीजें खाने की भूख लगती है. फिजिशियन डॉ. सुमित अग्रवाल के मुताबिक, बार-बार नमक की भूख लगना भी एक समस्या है और इसके पीछे कई कारण होते हैं. आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ कारण : सोडियम लेवल का कम होना कई बार शरीर में सोडियम की मात्रा भी काफी कम हो जाती है ऐसे में भी लोगों को ज्यादा नमकीन चीजें खाने का मन करने लगता है. कई बार ज्यादा पसीना निकल जाने की वजह से भी शरीर में सोडियम की कमी हो जाती है. मिनरल की कमी अगर चिप्स या फ्रेंच फ्राई खाने के बाद भी अगर आपकी नमक खाने की भूख शांत नहीं हो रही है इसका मतलब है कि आपके शरीर में कैल्शियम और पोटैशियम की कमी है. इसलिए पहले इन मिनरल की कमी को दूर करें फिर आपकी नमकीन खाने की भूख भी शांत हो जाएगी. डिहाइड्रेशन होने पर जब आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं तो उससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ जाता है तो उसे नियंत्रित करने के लिए नमक लेने की ज़रूरत पड़ती है. ऐसे में आप नमक...