Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मध्‍य प्रदेश

MP चुनाव: बीजेपी ने चौथी लिस्ट जारी की, पन्ना विधायक कुसुम महदेले का टिकट कटा

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी ने  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. चौथी लिस्ट में सात उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. पवई सीट से प्रह्लाद लोधी, पन्ना सीट से बृजेंद्र सिंह, लखनादौन से विजय को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने पन्ना सीट से मौजूदा विधायक और मंत्री कुसुम महदेले का टिकट काट दिया है. गुरुवार दोपहर को ही बीजेपी ने तीसरी लिस्ट जारी की थी. तीसरी लिस्ट में 5 महिलाओं सहित 32 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को महत्वपूर्ण इन्दौर-3 विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है, जबकि एक राज्यमंत्री सहित 10 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं और एक विधायक की सीट बदली है. वहीं, कांग्रेस छोड़कर हाल ही में भाजपा में आए पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू के बेटे अजीत बोरासी को भी घट्टिया सीट से टिकट मिला है. पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर की बहू एवं भोपाल की पूर्व महापौर कृष्णा गौर को भोपाल की गोविन्दपुरा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. ...

मध्य प्रदेश : दबंगों ने पत्‍नी के सामने दलित किसान को जिंदा जलाकर मारा, पूरे गांव में तनाव

भोपाल:   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव में एक  दलित  किसान की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है. दबंगों ने पत्नी के सामने दलित को जिंदा जलाया है. मरने वाले दलित किसान की उम्र 70 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव है. गांव में शांति बहाली के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मृतक की विधवा के बयान के हवाले से पुलिस ने बताया कि 70 वर्षीय किसान ने खेती के लिए पट्टे पर जमीन ली थी. गांव के कुछ दबंग उसके पट्टे की जमीन पर खेती करना चाह रहे थे, लेकिन दलित किसान इसके लिए तैयार नहीं था. उसका कहना था कि अगर वह उस जमीन पर खेती नहीं करेगा तो वह पट्टे की रकम कैसे चुका पाएगा. साथ ही उसके सामने परिवार के भरण-पोषण का भी संकट आ जाएगा. पिछले दिनों दबंग ट्रैक्टर लेकर उसी पट्टे की जमीन पर जुताई करने पहुंच गए. दलित किसान ने इसका विरोध किया तो यह बात उन्हें नागवार गुजरी. गांव का दबंग कुछ लोगों को लेकर दलित किसान के खेत पर पहुंचे और पहले उसे मारा-पीटा. उस वक्त वहां दलित की पत्नी भी मौजूद थी. वह दबंगों के हाथ-पांव जोड़ती रही, लेकि...

MP: डॉक्‍टर पिता ने सिपाही बेटे की चोट का किया इलाज, सेना को थमाया 16 करोड़ रुपये का बिल

भिंड में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेना के एक जवान का इलाज करने के बदले सेना को सोलह करोड़ का बिल भेज दिया है. भोपाल:  अगर आप अपने सिर की चोट का इलाज करवाने जाएंगे तो हो सकता है कि कुछ सौ या कुछ हजार रुपये में आपकी  चोट का इलाज हो जाए. जख्म अगर गहरा है तो भी लाख रुपये में आप दुरुस्त हो जाएंगे, लेकिन अगर सिर की चोट के लिए डॉक्टर आपको करोड़ों रुपये का बिल थमा दे तो भला आप इसे क्या कहेंगे. जी हां, ऐसा ही एक मामला भिंड में सामने आया है. यहां एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेना के एक जवान का इलाज करने के बदले सेना को सोलह करोड़ का बिल भेज दिया है. खास बात ये है कि सिर की चोट का इलाज करवाने वाला सेना का जवान कोई और नहीं बल्कि इसी आयुर्वेदिक डॉक्टर का अपना बेटा है. प्रदेश के रौन कस्बे का ये डॉक्‍टर अचानक सुर्खियों में आ गया, क्योंकि इस अस्पताल की तरफ से सेना के मुख्यालय पर सोलह करोड़ का मेडि‍कल बिल क्लेम के लिए भेजा गया है. दरअसल रौन थाना इलाके में संचालित इस आयुष अस्पताल के मालिक डॉ. आई एस राजावत का बेटा सौरभ राजावत भारतीय सेना की 19 मैकेनिकल इंफैक्ट्री में पदस्थ है. साल 2013 में ड्यूटी के दौरान सौर...