Skip to main content

MP: डॉक्‍टर पिता ने सिपाही बेटे की चोट का किया इलाज, सेना को थमाया 16 करोड़ रुपये का बिल

भिंड में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेना के एक जवान का इलाज करने के बदले सेना को सोलह करोड़ का बिल भेज दिया है.


भोपाल: अगर आप अपने सिर की चोट का इलाज करवाने जाएंगे तो हो सकता है कि कुछ सौ या कुछ हजार रुपये में आपकी चोट का इलाज हो जाए. जख्म अगर गहरा है तो भी लाख रुपये में आप दुरुस्त हो जाएंगे, लेकिन अगर सिर की चोट के लिए डॉक्टर आपको करोड़ों रुपये का बिल थमा दे तो भला आप इसे क्या कहेंगे. जी हां, ऐसा ही एक मामला भिंड में सामने आया है. यहां एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सेना के एक जवान का इलाज करने के बदले सेना को सोलह करोड़ का बिल भेज दिया है. खास बात ये है कि सिर की चोट का इलाज करवाने वाला सेना का जवान कोई और नहीं बल्कि इसी आयुर्वेदिक डॉक्टर का अपना बेटा है.

प्रदेश के रौन कस्बे का ये डॉक्‍टर अचानक सुर्खियों में आ गया, क्योंकि इस अस्पताल की तरफ से सेना के मुख्यालय पर सोलह करोड़ का मेडि‍कल बिल क्लेम के लिए भेजा गया है. दरअसल रौन थाना इलाके में संचालित इस आयुष अस्पताल के मालिक डॉ. आई एस राजावत का बेटा सौरभ राजावत भारतीय सेना की 19 मैकेनिकल इंफैक्ट्री में पदस्थ है. साल 2013 में ड्यूटी के दौरान सौरभ के सिर में चोट लग गई थी. इस वजह से सौरभ को सिर मे दर्द और चक्कर आने की समस्या पैदा हो गई थी. सेना ने कुछ समय तक सौरभ का इलाज करवाया और उसके बाद सौरभ छुट्टी लेकर अपने घर चला आया.

डॉ आई एस राजावत ने अपने बेटे की तकलीफ देखकर उसका इलाज खुद ही करना शुरु कर दिया. डॉ राजावत ने आयुर्वेदिक डॉक्टर होने के बावजूद सौरभ का एलोपैथी पद्धति से इलाज किया. इसके बाद सौरभ जब भी छुट्टी पर आता तब उसके पिता इलाज करने लगते. इस तरह 2014 से लेकर 2017 तक डॉ. राजावत ने सौरभ का इलाज किया. इसके बाद 6-6 करोड़ के दो बिल और 4 करोड़ का एक बिल बनाकर कुल 16 करोड़ रुपये का मेडिकल क्लेम लेने के लिए अपनी क्लीनिक का बिल सेना के मुख्यालय भेज दिया.

बिल में हुई गड़बड़ी, अधिकारी हैरान 
सोलह करोड़ का बिल देखकर सेना के अधिकारी सकते मे आ गए. अधिकारियों ने मामले की जानकारी भिंड कलेक्टर आशीष गुप्ता एक पत्र लिखकर दी. पत्र मिलते ही कलेक्टर ने इस पत्र को सीएमएचओ के लिए कार्यवाही करने भेज दिया. सीएमएचओ कार्यालय से एक टीम डॉ. राजावत के क्लीनिक पर पहुंच गई और आयुष क्लीनिक को सील कर दिया. इस बारे में डॉ. राजावत का कहना है कि उन्होंने तो साठ-साठ हजार के दो बिल और चालीस हजार का एक बिल मिलाकर कुल एक लाख साठ हजार रुपये का बिल भेजा था. बिल मे जीरो कैसे बढ़ गए, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

सेना के अधिकारियों पर लगाए आरोप 
डॉ. राजावत ने इस कार्यवाही के बाद सेना पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके बेटे सौरभ के सिर मे सूबेदार ने सरिया मारकर उसे गंभीर चोट पहुंचाई थी. सेना ने पूरा मामला दबाने के लिए सौरभ का प्राईवेट अस्पताल मे इलाज करवाया था. जब सौरभ ठीक नहीं हुआ तो उन्होंने खुद उसका इलाज शुरु कर दिया. डॉ. राजावत का आरोप है कि सेना असली बात दबाने का प्रयास कर रही है और पूरे मामले को कुछ और रंग देने की कोशिश कर रही है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...