Skip to main content

Posts

Showing posts with the label इंडोनेशिया विमान हादसा

इंडोनेशिया विमान हादसा: भारतीय पायलट के शव की हुई पहचान, परिवार को जाएगा सौंपा

इंडोनेशिया में 29 अक्टूबर को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त विमान के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा के शव की इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शिनाख्त कर ली है. नई दिल्ली:  इंडोनेशिया में 29 अक्टूबर को समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त विमान के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा के शव की इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शिनाख्त कर ली है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट कर सुनेजा के शव की शिनाख्त होने की घोषणा की. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंडोनेशियाई अधिकारियों ने कैप्टन भव्य सुनेता के शव की शिनाख्त होने की पुष्टि की है. जकार्ता में भारतीय राजदूत की मौजूदगी में आज परिवार को उनका शव सौंपा जाएगा. मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके साथ हैं. ’’ इंडोनेशिया के जावा द्वीप में जकार्ता के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद लायन एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस विमान में यात्रियों और चालकदल के सदस्यों समेत 188 लोग सवार थे.  कैप्टन सुनेजा (31) दिल्ली के रहने वाले थे. इंडोनेशिया विमान हादसा : पीड़ित परिवार ने बोइंग पर मुकदमा किया लॉयन एयर विमान दुर्घटना में मारे गए 189 यात्रियों में से एक के परिजन...

इंडोनेशिया विमान हादसा: शवों के अवशेष मिले, भारतीय पायलट का परिवार दुखी

नई दिल्‍ली/जकार्ता :  इंडोनेशियाई एयरलाइंस लॉयन एयर के बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत एवं बचाव अभियान में जुटे कर्मियों को सोमवार को जावा सागर में मानव अवशेष, विमान का मलबा और यात्रियों के निजी सामान मिले हैं. इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी. इस विमान को उड़ा रहे भारतीय पायलट भव्‍य सुनेजा की मौत पर उनके परिजन काफी दुखी हैं. यात्रियों के परिजनों ने हवाई अड्डों पर राहत केन्द्रों पर एकत्र होकर अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया. हालांकि, एक शीर्ष राहत अधिकारी ने बरामद अवशेषों की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि किसी के जीवित बचने की उम्मीद नहीं है. राष्ट्रपति जोको विडोडो ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं और इंडोनेशियाई जनता से ‘‘प्रार्थना करने का’’ अनुरोध किया. वहीं इस विमान को उड़ा रहे भारतीय पायलट भव्य सुनेजा का परिवार यहां अपने मकान पर दिवाली पर उनके लौटने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था लेकिन सोमवार को उनके इस इंतजार का हमेशा हमेशा के लिए त्रासदपूर्ण अंत हुआ. भव्‍य सुनेजा (31) सोमवार को लॉयन एयर फ्लाईट जेटी610 को उड़...