Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ertiga Bookings Open

मात्र 11,000 रुपये में बुक कराएं मारुति सुजुकी एर्टिगा, 21 नवंबर को बाजार में आएगी

एर्टिगा के इस नए संस्करण को सुरक्षा, शोर, कंपन आदि से विस्तृत सुरक्षा प्रदान करने वाले हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म की पांचवीं पीढ़ी पर तैयार किया गया है. नई दिल्ली:   मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड  ने बहुद्देश्यीय वाहन (एमपीवी)  एर्टिगा के नए संस्करण  की बुकिंग की शुरुआत की बुधवार को घोषणा की. कंपनी ने जारी बयान में कहा कि सात सीटों वाला यह एमपीवी नए अवतार में 21 नवंबर को बाजार में उतारा जाएगा. कंपनी ने कहा कि इसे देशभर में स्थित उसके किसी भी एरेना शोरूम में 11 हजार रुपये में बुक किया जा सकता है. एर्टिगा के इस नए संस्करण को सुरक्षा , शोर, कंपन आदि से विस्तृत सुरक्षा प्रदान करने वाले हर्टेक्ट प्लेटफॉर्म की पांचवीं पीढ़ी पर तैयार किया गया है. नया संस्करण पेट्रोल एवं डीजल दोनों इंजनों में उपलब्ध होगा. इसे सबसे पहले अप्रैल 2012 में बाजार में उतारा गया था. कंपनी अब तक इसकी 4.18 लाख से अधिक कारें बेच चुकी है. काफी आकर्षक है नई एर्टिगा मारुति सुजुकी की एर्टिगा की दूसरी जनरेशन की यह गाड़ी काफी आकर्षक बनाई गई है. मारुति एर्टिगा मॉडल को वर्ष 2012 से बेच रही है. कंपनी का यह मॉडल काफी लोकप्रिय हुआ है. इस ग...