Skip to main content

Posts

Showing posts with the label क्राइम / फरीदाबाद में ड्यूटी से घर लौट रहे रोडवेज कर्मचारी के साथ मारपीट

क्राइम / फरीदाबाद में ड्यूटी से घर लौट रहे रोडवेज कर्मचारी के साथ मारपीट, गुप्तांग काटने की कोशिश

फरीदाबाद।  बल्लभगढ़ के सेक्टर-62 में गुरुवार अलसुबह हरियाणा रोडवेज के एक कर्मचारी का गुप्तांग काटने की कोशिश का मामला सामने आया है। कर्मचारी वर्कशॉप में काम करता है। हमला करने वाले दो आरोपी बताए जा रहे हैं, जो बाइक पर सवार थे। शक जताया जा रहा है कि आरोपी भी रोडवेज कर्मचारी थे, जो रंजिशन इस वारदात को अंजाम देने आए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बाइक रुकवाकर पहले मारपीट की फिर बेहोश कर दिया वर्कशॉप में वाशर का काम करने वाले कर्मचारी ने बताया कि गुरुवार सुबह 4 बजे वह ड्यूटी खत्म करके घर जा रहा था। तभी सेक्टर-62 के पास बाइक पर सवार होकर दो लोग आए। उन्होंने उसे रुकवाकर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। कई घंटे के बाद उसे होश आया तो प्राइवेट पार्ट से खून का रिसाव हो रहा था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। आदर्श नगर थाने के एसएचओ मित्रपाल का कहना हैं कि घायल कर्मचारी के अभी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इस वजह से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...