Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड

Railway के 60 हजार पदों के लिए Exam देने वालों का इस दिन आएगा रिजल्ट!

नई दिल्ली :  अगर आपने भी  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)  की तरफ से फरवरी 2018 में घोषित किए गए  असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन (RRB ALP & Technican Exam 2018)  के पदों के लिए परीक्षा दी है तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल एग्जाम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से ही सभी आवेदकों को रिजल्ट आने का इंतजार है. अब आपका यह इंतजार पूरा होने वाला है, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से जल्द परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी. कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि  असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन  की परीक्षा का परिणाम अक्टूबर के अंत तक आ जाएगा. 30 अक्टूबर को आ सकता है रिजल्ट वहीं कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 30 अक्टूबर को जारी हो जाएगा. हालांकि रिजल्ट के बारे में  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड  की तरफ से किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है. आपको बता दें कि आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्निशियन के पदों के लिए पिछले दिनों एग्जाम प्रोसेस पूरा कर लिया है. बोर्ड की तरफ से दी गई आखिरी जानकारी के अनुसार आरआरबी ने आवेदकों को अपनी वरीयता बताने का समय बढ़ाकर 21 अक्टूबर ...

एक क्लिक में पढ़ें Railway के 90 हजार पदों के लिए एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी

नई दिल्ली :  रेलवे के 90 हजार पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को  आरआरबी  की तरफ से एप्लीकेशन स्टेटस जारी किए जाने के बाद अब परीक्षा की तिथि घोषित होने का इंतजार है.  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)  की तरफ से ग्रुप सी और डी की घोषित करीब एक लाख रिक्तियों के लिए डेढ़ करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. बोर्ड की तरफ से पदों से संबंधित नोटिफिकेशन मार्च 2018 में जारी किया गया था.  रिक्रूटमेंट बोर्ड  ने 11 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर एप्लीकेशन स्टेटस लिंक को एक्टिवेट किया था. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप यह जानकारी ले सकते हैं कि आपका आवदेन रेलवे ने स्वीकार किया या नहीं. एप्लीकेशन स्टेटस इससे पहले मीडिया में आई खबरों के मुताबिक संबंधित पदों के लिए करीब 2.36 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. लेकिन  एप्लीकेशन स्टेटस लिंक  जारी होने के बाद बताया गया कि करीब डेढ़ लाख उम्मीदवारों के फॉर्म को ही स्वीकार किया गया है. यानी 86 लाख उम्मीदवारों के आवेदन को किसी न किसी कमी के चलते रिजेक्ट कर दिया गया है. बहुत से उम्मीदवारों ने जरूरी दस्तावेज जेसे बर्थ सर्टिफिकेट, कक्षा 10 की मार्कशीट आदि को अपल...