Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सत्येंद्र जैन

भूख हड़ताल में चौथे दिन घटने की बजाए बढ़ा केजरीवाल के मंत्री का वजन! सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली :   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों का शनिवार को लगातार छठे दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना जारी है. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता रविवार को बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि इसी दौरान उनका ये धरना प्रदर्शन दूसरी खबरों के कारण चर्चा में बना हुआ है. अब दावा किया जा रहा है कि भूख हड़ताल के बाद भी केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ गया है. भूख हड़ताल पर बैठे अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों का जब चेकअप हुआ तो टीम हैरान रह गई, क्योंकि सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ा हुआ था. शुक्रवार को चौथे दिन उनकी इस भूख हड़ताल पर सवाल उठ रहे हैं. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर चटखारे ले रहे हैं. Tarun Kalra @tarunkalra28 केजरीवाल सरकार के व्हाट्सअप ग्रुप के मुताबिक मंत्री सत्येन्द्र जैन जो पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं उनका वजन गुरुवार शाम 6.28 पर 80 किलो था शुक्रवार रात 10 बजे 80.6 किलो हो गया PTI- 80.3 किलो गुरुवार के दिन शाम 6 बजे 81.5 किलो शुक्रवार के दिन दोपहर 2.30 बजे @ totaltv_news 12:01 PM - Jun...