Skip to main content

भूख हड़ताल में चौथे दिन घटने की बजाए बढ़ा केजरीवाल के मंत्री का वजन! सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों का शनिवार को लगातार छठे दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना जारी है. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता रविवार को बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि इसी दौरान उनका ये धरना प्रदर्शन दूसरी खबरों के कारण चर्चा में बना हुआ है. अब दावा किया जा रहा है कि भूख हड़ताल के बाद भी केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ गया है.

भूख हड़ताल पर बैठे अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों का जब चेकअप हुआ तो टीम हैरान रह गई, क्योंकि सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ा हुआ था. शुक्रवार को चौथे दिन उनकी इस भूख हड़ताल पर सवाल उठ रहे हैं. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर चटखारे ले रहे हैं.



View image on TwitterView image on Twitter









Tarun Kalra@tarunkalra28








केजरीवाल सरकार के व्हाट्सअप ग्रुप के मुताबिक मंत्री सत्येन्द्र जैन जो पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं उनका वजन


गुरुवार शाम 6.28 पर 80 किलो था
शुक्रवार रात 10 बजे 80.6 किलो हो गया

PTI-
80.3 किलो गुरुवार के दिन शाम 6 बजे
81.5 किलो शुक्रवार के दिन दोपहर 2.30 बजे@totaltv_news










मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जांच करने वाली टीम का दावा है कि भूख हड़ताल पर बैठे व्यक्ति का वजन घट तो सकता है या फिर बराबर रह सकता है, लेकिन बढ़ नहीं सकता. फिर चाहे वह ज्यादा पानी ही क्यों न पी ले. हालांकि मंत्री के स्टाफ ने कहा, उनका वजन एक किलो नहीं बल्कि 300 ग्राम बढ़ा है. मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गुरुवार को सत्येंद्र जैन का वजन 80 किलो था. वहीं शुक्रवार को जब उनका वजन किया गया तो बढ़कर 80 किलो 600 ग्राम हो गया. हालांकि कुछ जगह इसे 1 किलो से भी ज्यादा बताया जा रहा है. इधर सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं.








Kapil Mishra @KapilMishra_IND







सत्येंद्र जैन भूख हड़ताल में भी घोटाला कर बैठा - चार दिन की भूख हड़ताल के बाद डेढ़ किलो वजन बढ़ चुका हैं


केजरीवाल की छाया
सत्येंद्र जैन की माया


















दिनेश@16x2is8













TIMES NOW @TimesNow



Best ways to break your Ramadan fast without gaining weight http://www.timesnownews.com/health/article/eid-al-fitr-2018-10-smart-ways-to-break-your-ramadan-fast-without-gaining-weight-belly-fat-weight-loss/241314 








See दिनेश's other Tweets






हालांकि इस मुद्दे पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. उधर, आम आदमी पार्टी की मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास पर रविवार को विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं. केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय के साथ सोमवार शाम से उपराज्यपाल के आधिकारिक आवास व कार्यालय राज निवास में धरना दे रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...