Skip to main content

Posts

Showing posts with the label birthday special

B'day Special: फोन कॉल पर हुई 30 मिनट बात, किरण राव को दिल दे बैठे थे आमिर खान

नई दिल्ली: आमिर खान  की पत्नी और फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर किरण राव आज अपना 45वां बर्थडे बना रही हैं. 7 नवंबर 1973 को तेलंगाना में हुआ था. उनके दादा जे रामेश्वर राव वनापार्थी राज्य के राजा थे. मुंबई में पली-बढ़ी किरण को 'कयामत से कयामत' फिल्म देखने के बाद आमिर खान से एकतरफा प्यार हो गया था. उस दौरान 14 साल की किरण ने कभी नहीं सोचा था कि आने वाले दिनों में आमिर ही उनके पति बन जाएंगे. 30 मिनट की बातचीत में आमिर हो गए किरण पर फिदा... मुंबई में सोफिया कॉलेज फॉर वुमेन से पढ़ाई के बाद किरण राव ने दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के एजेके मास कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर में एडमिशन लिया. इसके बाद किरण ने फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के साथ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपना करियर शुरू किया. 'लगान' के सेट पर आमिर से मिलीं आमिर खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किरण से उनकी मुलाकात 2000-2001 में फिल्म 'लगान' की शूटिंग के दौरान हुई थी. आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में किरण असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. आमिर को थोड़ी-बहुत बातचीत के दौरान किरण बहुत अच्छी लड़की लगीं. रीना दत्त ...