नई दिल्ली: मोबाइल बैटरी में विस्फोट की एक और घटना सामने आई है जिसमें मलेशिया में एक बड़ी कंपनी के सीईओ नजरीन हसन की मौत हो गई है. नजरीन क्रेडल फंड में सीईओ थे. यह कंपनी मलेशिया सरकार की है. हसन ब्लैकबेरी और हुवेई का फोन इस्तेमाल करते थे. दोनों फोन उस समय चार्जिंग पर लगे थे कि उनमें ब्लास्ट हो गया. इससे कमरे में रखे बिस्तर में आग लग गर्इ और पूरा घर खाक हो गया. पुलिस के लिए यह बता पाना मुश्किल हो रहा है कि किस फोन की बैटरी में ब्लास्ट हुआ था. हसन के सिर से टकराए थे मोबाइल के टुकड़े परिवारवालों का कहना है कि आग लगने से हसन की मौत नहीं हुई बल्कि जब मोबाइल बैटरी में ब्लास्ट हुआ तो उसका टूटा हुआ हिस्सा हसन की खोपड़ी से जा टकराया. इससे उनके सिर में गहरी चोट आई. इसके बाद कमरे में रखे बिस्तर में आग लग गई लेकिन हसन की मौत पहले ही हो चुकी थी. हसन के बहनोई ने बताया कि वह दो फोन इस्तेमाल करते थे. लेकिन किसमें धमाका हुआ यह कह पाना मुश्किल है. हालांकि पुलिस का कहना है कि हसन की मौत घुटन से हुई. क्रेडल फंड ने बयान जारी कर कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर पर चोट लगने स...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.