Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अयोध्या

LIVE : अयोध्‍या में 11 बजे से शुरू होगी VHP की धर्मसभा, 2 लाख भक्‍तों के पहुंचने का दावा

धर्म सभा के लिए उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से भक्‍त अयोध्‍या पहुंच रहे हैं. नई दिल्‍ली :   भगवान राम की नगरी अयोध्‍या  में आज राम मं‍दिर निर्माण की मांग के लिए (25 नवंबर)  विश्‍व हिंदू परिषद की धर्मसभा  का आयोजन हो रहा है. इसमें उसकी तरफ से करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है. धर्म सभा का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक किया जाएगा. विश्‍व हिंदू परिषद का कहना है कि अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए यह आखिरी धर्म सभा है. धर्म सभा के लिए उत्‍तर प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से भक्‍त अयोध्‍या पहुंच रहे हैं. राम भक्‍त बड़ी संख्‍या में अयोध्‍या पहुंचे. फोटो ANI विहिप की इस धर्मसभा में श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, जगतगुरु राम भद्राचार्य, जगतगुरु हंस देवाचार्य, हरिद्वार के संत और आरएसएस के बड़े चेहरे भी शामिल हो रहे हैं. इसी के साथ ही शनिवार को अयोध्‍या पहुंचे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज पत्‍नी और बेटे के साथ  रामलला के दर्शन भी करेंगे. फैजाबाद से अयोध्‍या तक जाने वाली सड़क को पुलिस ने ब्‍लॉक किया. इस पर मजिस्‍ट्रेट भी मौजूद हैं. कहा जा रहा है क...

अयोध्या में हलचल पर क्या सोचते हैं मुसलमान, आइए जानें उनकी बात

पूरी अयोध्या राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर गूंजायमान है. धर्म नगरी अयोध्या में बने ऐसे माहौल पर मुस्लिम पक्ष क्या सोचते हैं. इस पूरे घटनाक्रम कपर वे क्या सोचते हैं आइए उसपर एक नजर डालते हैं. अयोध्या:  उत्तर प्रदेश के  अयोध्या  में पिछले दो दिनों से जबरदस्त हलचल है. एक तरफ जहां  शिवसेना  प्रमुख  उद्धव ठाकरे  हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या में डेरा जमाए हुए हैं, वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हजारों साधु-संतों को एक मंच पर लाकर धर्मसभा आयोजित कर रही है. पूरी अयोध्या राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर गूंजायमान है. धर्म नगरी अयोध्या में बने ऐसे माहौल पर मुस्लिम पक्ष क्या सोचते हैं. इस पूरे घटनाक्रम कपर वे क्या सोचते हैं आइए उसपर एक नजर डालते हैं. इकबाज अंसारी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार  इकबाल अंसारी  ने अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्मसभा के मद्देनजर किये गये सुरक्षा प्रबन्धों पर संतोष जाहिर किया है. हालांकि निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद इतनी बड़ी भीड़ जमा करने की मंशा पर सवाल भी उठाये हैं. इकबाल अंसारी ने सुरक्षा प्रब...

श्रीराम की नगरी अयोध्‍या में आज से शुरू हुई 14 कोसी परिक्रमा, जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

कार्तिक की अमावस्या यानी दीपावली के नौवें दिन लाखों श्रद्धालु यहां आकर एक निर्धारित मार्ग पर अयोध्या के चारों ओर नंगे पांव पैदल चलकर परिक्रमा पूरी करते हैं. नई दिल्‍ली/अयोध्‍या :  भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्‍या में शु क्रवार सुबह 14 कोसी परिक्रमा यात्रा की शुरुआत हो गई है. श्रीराम के जयघोष के साथ 14 कोसी परिक्रमा यात्रा अयोध्या के नए घाट से शुरू हुई. ये परिक्रमा शनिवार सुबह तक चलेगी जिसमें लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करेंगे. अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा अक्षय नवमी पर शुक्रवार सुबह 6:52 मिनट पर शुरू हुई है. 14 कोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं. लाखों की तादाद में श्रद्धालु आने की संभावना के बीच एटीएस को भी तैनात किया गया है. कार्तिक की अमावस्या यानी दीपावली के नौवें दिन लाखों श्रद्धालु यहां आकर एक निर्धारित मार्ग पर अयोध्या के चारों ओर नंगे पांव पैदल चलकर परिक्रमा पूरी करते हैं. 24 घंटे चलने वाली यह 14 कोसी परिक्रमा सुबह करीब सात बजे से शुरू हुई. वहीं पंचकोसी परिक्रमा एकादशी 18 नवबंर को दोपहर 10:26 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर को दोपहर 11:36 मिनट पर समाप्त होगी....

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर साधु-संत आज जारी करेंगे धर्मादेश

नई दिल्ली:  अयोध्या के विवादित स्थल पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से फैसला आने में देरी होने से यहां राम मंदिर निर्माण के लिए अलग-अलग विकल्प पर चर्चा हो रही है. कुछ सांसद जहां संसद में प्राइवेट बिल लाने की बात कह रहे हैं तो कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से यहां राम मंदिर बनवाने की कोशिश कर रहे हैं. इन्हीं चर्चाओं के बीच दिल्ली में जुटे देशभर के साधु-संत राम मंदिर को लेकर धर्मादेश जारी करेंगे. बताया जा रहा है कि संतों के सम्मेलन में श्रीश्री रविशंकर भी शामिल हो सकते हैं. शनिवार को तालकटोरा स्टेडियम में शुरू हुए तीन हजार साधु-संतों के सम्मेलन में रविवार को धर्मादेश जारी किया जाएगा. इसके साथ ही साधु-संतों ने प्रस्ताव जारी कर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार को साधुवाद दिया. रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष रामविलास वेदांती ने दिसंबर में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के अपने पुराने दावे को फिर दोहराया और कहा कि लखनऊ में मस्जिद का निर्माण होगा. मस्जिद के निर्माण की वेदांती की बात पर कुछ संतों ने आपत्ति जताई. अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष जगदगुरू रामान...

राम मंदिर पर CM योगी के बयान पर संत नाराज, कहा- '2019 की सत्ता बीजेपी को मिलने वाली नहीं'

लखनऊ : अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा दिए बयान पर विवाद शुरू हो गया है. अयोध्‍या के संतों ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रामलला सत्‍ता देते भी हैं और सत्‍ता छीनते भी हैं. 2019 में सत्‍ता बीजेपी को मिलने वाली नहीं है. दरअसल शनिवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक कार्यक्रम में राम मंदिर निर्माण से संबंधित सवाल के जवाब में कहा था कि जो कार्य होना है वह होकर ही रहेगा. उसे कोई टाल नहीं सकता. नियति ने जो तय किया है, वह होकर ही रहेगा. गिरगिट की तरह रूप बदलना भगवान राम के साथ धोखा रविवार को अयोध्‍या के संतों ने मुख्‍यमंत्री के इसी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. श्री रामलला के मुख्‍य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने इस पर कहा कि दो सांसदों से लेकर सत्ता तक बीजेपी को भगवान राम ने भेजा. यही नेता सत्ता में रहने के बाद अयोध्या आकर भाषा बदल लेते हैं. उन्‍होंने कहा कि गिरगिट के समान भाषा और स्वरूप बदलना भगवान राम के साथ धोखा है. आचार्य सतेंद्र दास ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा कि आपके घोषणा पत्र में राम मंदिर था, उसका क...

अयोध्या के इतिहास में आज पहली बार 1500 मुसलमान सरयू के किनारे पढ़ेंगे कुरान की आयतें

नई दिल्ली/अयोध्या:   अयोध्या  में गुरुवार (12 जुलाई) को एक बड़ा आयोजन होगा. अयोध्या के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में मौलवी और सैकड़ों आम मुसलमान सरयू के तट पर कुरान की आयतें पढ़ेंगे. गुरुवार को सरयू नदी का तट कुरान की आयतों से गूंजेगा. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. इस पहल को 'भाईचारे' का संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. अयोध्या में सूफी संतों की काफी संख्या में मकबरे और मजारें हैं. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यक्रम में शामिल होने वाले मौलाना बाद में मकबरे और मजारों पर भी जाएंगे. आपको बता दें कि पहले ये खबरें आ रही थी. इस कार्यक्रम का आयोजन आइएसएस करा रहा है. लेकिन ट्वीट कर आरएसएस ने इसका खंड़न किया है. RSS  ✔ @RSSorg " राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में सामूहिक नमाज का आयोजन किया जा रहा है, ऐसा समाचार कुछ प्रचार माध्यमों में आया है। यह पूर्णतया निराधार एवं असत्य है । " - अरुण कुमार , अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख 10:05 PM - Jul 11, 2018 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के सह संयोजक मुरारी दास के मुताबिक, गुरुवार को सरयू नदी के किन...

अयोध्या: विवादित स्थल पर पूजा की अनुमति की याचिका पर जल्द सुनवाई से SC का इनकार

नई दिल्ली:  अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद मामले में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में अभी सुनवाई नहीं होगी. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मंगलवार को सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अपनी अर्जी का जिक्र किया. स्वामी ने पीठ से कहा कि पूजा के अधिकार को लेकर उनकी अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, लिहाजा उनकी अर्जी पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए. जिसपर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि "अभी अर्जी पर सुनवाई नहीं की जा सकती, आप ये मसला बाद में उठाएं, अभी मुख्य मामले पर सुनवाई लंबित है." स्वामी ने अर्जी में दिया है पूजा के अधिकार का हवाला बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि पर पूजा के अपने 'मूल अधिकार' को लागू करने की अपील की है. उन्होंने सोमवार को कोर्ट से अनुरोध किया कि उनकी याचिका पर फौरन सुनवाई हो. दरअसल, स्वामी के अनुरोध पर ही बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद के संवेदनशील मामले की सुनवाई में तेजी लाई गई है. इससे पहले भी कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया था इनकार अयोध्या में भगवान राम की पूजा का हक मांगने वाली स्वामी की अर्जी प...