नई दिल्ली : लालू प्रसाद यादव के परिवार से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी टूटने की खबरें आ रही हैं. इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली खबर ये है कि तेज प्रताप ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं. उन्होंने यहां तक कहा कि वह कृष्ण की तरह रहना चाहते हैं, लेकिन ऐश्वर्या राधा नहीं बन पाईं. उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें जिस राधा की तलाश है, वह ऐश्वर्या नहीं हैं. तलाक की अर्जी 13 ए के तहत दी गई है. इसे तेज प्रताप ने फाइल की है. उनके वकील का कहना है कि दोनों के बीच तालमेल नहीं हो पा रहा था, इस कारण नौबत तलाक तक आ पहुंची. तलाक के लिए दी गई अर्जी में तेज प्रताप ने कहा है कि मैं अपनी पत्नी से राधा की तरह जैसा प्यार चाहता था, वह नहीं मिला. पटना से रांची जाते समय जब जब मीडिया ने तेज प्रताप से जब पूछा कि क्या ये सही है, तब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है. उन्होंने कहा वह रांची जा रहे हैं. हालांकि बाद में जब उनकी मां राबड़ी देवी ने उनसे फोन पर बात की तो वह अपना कार्यक्रम बदल कर वापस घर लौट आए. उधर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.