Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Ludhiyana

पंजाब : मुस्लिम महिला चला रही गौशाला, इस कारण शादी के रिश्ते भी टूटे

इस गौशाला में दो चार नहीं बल्कि 33 से ज्यादा गाय मौजूद हैं. सलमा नाम की महिला की गौशाला में उनके गाय बैलों के नाम भी बड़े ही दिलचस्प हैं नई दिल्ली :  देश में पिछले कुछ समय से गाय और गौशालाओं पर विवाद ही होता रहा है. लेकिन पंजाब के लुधियाना जिले में एक गौशाला ऐसी है, जो लोगों के लिए चर्चा का विषय है. ये गौशाला लुधियाना जिले के पायल कस्बे में मौजूद है. इस गौशाला को एक मुस्लिम महिला चलाती है. उनकी गौशाला में दो चार नहीं बल्कि 33 से ज्यादा गाय मौजूद हैं. सलमा नाम की महिला की गौशाला में उनके गाय बैलों के नाम भी बड़े ही दिलचस्प हैं. सलमा ने अपनी गौशाला अगस्त 2007 में तब शुरू की, जब वह एक बूढ़ी गाय को अपने घर लाईं. इसके बाद वह एक बैल को भी अपने घर ले आईं. उन्होंने उसे नंदी नाम दिया. इसके थोड़े दिनों बाद वह एक और ऐसी गाय को घर ले आईं, जिसे छोड़ दिया गया था. उन्होंने उसे गौरी नाम दिया. इसके थोड़े दिनों बाद ही उनकी गौशाला मुस्लिम गौशाला के नाम से पहचानी जाने लगी. सलमा से जब ये पूछा जाता है कि इसे मुस्लिम गौशाला के  नाम से क्यों जाना जाता है तो वह कहती हैं कि अक्सर कहा जाता है कि मुस्लिम सिर्फ म...