जोधपुर: अपने ही आश्रम की नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे आसाराम की तरफ से जिला पैरोल कमेटी के समक्ष पैरोल के लिए आवेदन किया गया है. आसाराम के भांजे रमेश की तरफ इस संबंध में जिला पैरोल कमेटी के समक्ष आवेदन पेश कर आसाराम के लिए बीस दिन की पैरोल मांगी है. अंतिम सांस तक की सजा के इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश के लिए जेल प्रशासन ने मुख्यालय से मार्गदर्शन मांगा है. अर्जी में कहा गया है कि 25 अप्रैल 2018 को आसाराम को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है. आसाराम ट्रायल के दौरान और अब तक पांच साल की सजा काट चुका है. ऐसे में जेल के पैरोल नियमों के मुताबिक, आसाराम को प्रथम पैरोल दी जा सकती है. इसलिए आसाराम की प्रथम बीस दिन की पैरोल मंजूर की जाए. इसके लिए सेंट्रल जेल के जरिए जिला पैरोल कमेटी के समक्ष आवेदन किया गया है. अब जिला पैरोल कमेटी तय करेगी कि आसाराम को पैरोल दी जाये या फिर नहीं. उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने इस मामले में आसाराम को दोषी करार देते हुए मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया था. आपको बता दें इससे पहले आसाराम ने जेल प...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.