Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chhattisgarh Elections 2018Chhattisgarh Assembly Elections 2018Assembly Elections 2018Lok Sabha elections 2019

छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: भाजपा ने रायपुर उत्तर सीट पर श्रीचंद सुंदरानी को बनाया उम्मीदवार

    रायपुरः  छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रायपुर नगर उत्तर सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर कर दी है. पार्टी ने रायपुर नगर उत्तर से मौजूदा विधायक श्रीचंद सुंदरानी पर एक बार फिर भरोसा जताया है. इसी के साथ भाजपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं. सुंदरानी सिंधी समुदाय से हैं. वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद इस नई सीट से पहली बार कांग्रेस के कुलदीप जुनेजा विधायक चुने गए थे. वर्ष 2013 में भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से छीनी थी. छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: राजनांदगांव सीट पर CM के सामने पूर्व प्रधानमंत्री की भतीजी 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा ने 89 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी, लेकिन इस सीट पर लगातार विचार होता रहा. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि इस सीट पर दावेदारों की बड़ी संख्या के कारण उम्मीदवार तय करने में देरी हुई है. इधर राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने अभी तक 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, लेकिन रायपुर नगर उत्तर सीट से पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा इस संबंध में अभी भी तय नहीं किया गया है. छत्तीसगढ़ चुनाव ...

छत्तीसगढ़: चुनावी चेकिंग के दौरान मोपेड सवार के पास मिले 50 लाख रुपये

रायपुरः  विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग के दौरान गंज थाना पुलिस ने तेलघानी नाका चौक पर मोपेड सवार से 50 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रफुल्ल ठाकुर ने कहा कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. आयकर विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है. आरोपी रुपयों के संबंध में किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. एएसपी ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी थानों की पेट्रोलिंग को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. करोड़पतियों ने पार्टियों को इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए दिया 384 करोड़ रुपए का 'चुनावी चंदा'  तलाशी में पुलिस को नोटों का बंडल मिला पेट्रोलिंग को किसी भी संदिग्ध को रोककर उसकी जांच के लिए कहा गया है. इसी क्रम में गंज थाना पुलिस की एक टीम तेलघानी नाका चौक पर जांच कर रही थी. पुलिस ने मोपेड सवार आरोपी संतोष गोयल निवासी सुंदर नगर और उसके साथी अनिल निवासी अवंति विहार को संदिग्ध जानकर रोका. मोपेड सीजी 04 एलडब्ल्यू 0434 सवार संतोष गोयल के पास रखे बैग की तलाशी में पुलिस को नोटों का बंडल मिला. नकद लेन-देन की सीमा घटाकर 2 लाख...