Skip to main content

Posts

Showing posts with the label poster boy

भारत लौटना चाहता है विजय माल्या, बैंकों का कर्ज चुकाने को भी तैयार, ये है प्लान

नई दिल्ली:  भगोड़ा घोषित हो चुके विजय माल्या आखिरकार भारतीय बैंकों का कर्ज चुकाने को तैयार हैं. वह भारत लौटना चाहते हैं और कर्ज चुकाना चाहते हैं. इसके लिए विजय माल्या ने एक बयान जारी किया है. कर्ज नहीं चुकाने के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए विजय माल्या ने कहा कि वह कर्ज चुकाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. विजय माल्या ने यह भी कहा कि वह कर्ज चुकाने के लिए पहले से ही तैयार थे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली. माल्या के मुताबिक, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली को 15 अप्रैल 2016 में चिट्ठी लिखी थी. लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला. अब माल्या ने 22 जून को कर्नाटक हाईकोर्ट में अपील की है कि उसे 13900 करोड़ की संपत्ति बेचने की इजाजत मिले. कोर्ट से मांगी इजाजत विजय माल्या ने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि उन्होंने इक वक्त ही क्यों अपना बयान जारी किया है, तो इसकी वजह यही है कि UBHL और माल्या ने कर्नाटक हाईकोर्ट में कर्ज चुकाने के लिए संपत्ति बेचने की मंजूरी की ऐप्लीकेशन दी है. आपको बता दें, पिछले हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विशेष अदालत से भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्या...