Skip to main content

Posts

Showing posts with the label US

अफगानिस्तान में हुए हमले में अमेरिका के एक सैनिक की मौत: नाटो

अफगानिस्तान में शनिवार को एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई. काबुल:  अफगानिस्तान में शनिवार को एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई. इसके साथ ही युद्धग्रस्त देश में इस साल मरने वाले अमेरिकी सैनिकों की संख्या नौ हो गई है. नाटो ने सैनिक के मारे जाने की बात कही, लेकिन उसके बारे में फिलहाल कोई ब्योरा जारी नहीं किया है और न ही मौत की परिस्थितियों के बारे में कुछ जानकारी दी है. अफगानिस्तान में इस महीने दूसरे अमेरिकी सैनिक की जान गई है. युद्धग्रस्त देश की सेना को प्रशिक्षित करने और उसकी मदद के लिए तैनात विदेशी सैनिकों के लिए सेना के अंदर से ही होने वाले हमले सिरदर्द बने हुए हैं. ब्रेंट टेलर नाम के अमेरिकी सैनिक की गत तीन नवंबर को सेना के अंदर से ही हुए हमले में मौत हो गई थी. पहले भी इस तरह के कई हमले हो चुके हैं. अफगानिस्तान में 2001 में अमेरिका नीत गठबंधन सेना द्वारा तालिबान को अपदस्थ किए जाने के बाद से 2,200 से अधिक अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं.

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका को फि‍र चेताया, कहा- इस युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी

शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, "इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती." पोर्ट मोरेसबी :  चीन  के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को कहा कि वैश्विक सुशासन के लिए दुनिया को समान नियमों की जरूरत है, जिनका कोई स्वार्थी एजेंडा नहीं हो. शी ने चेताते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में किसी की जीत नहीं होगी. शी ने पापुआ न्यू गिनी में एशिया प्रशांत सहयोग फोरम (एपेक) सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा, "इतिहास गवाह है कि टकराव में फिर चाहे वह शीत युद्ध के रूप में हो आक्रामक (हॉट) युद्ध या व्यापारिक युद्ध के रूप में, किसी की जीत नहीं होती." शी ने कहा कि विवादों और असहमतियों को चर्चा और सलाह मशवरे के जरिए सुलझाना जाना चाहिए न कि विशेष गुट बनाकर या एक दूसरे पर प्रतिबंध लगाकर. ये भी पढ़ें- चीन के 'भगवान' जैक मा ने तोड़ा डोनाल्ड ट्रंप से किया यह बड़ा वादा, कहा- ऐसा न होता अगर... दरअसल, वॉशिंगटन और बीज...

त्रासदी क्या होती है, राष्ट्रीय आपदा घोषित होने पर क्या-क्या मिलती हैं सहूलियतें

नई दिल्‍ली:  केरल बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है. राज्‍य के 12 जिले इससे प्रभावित हैं. करीब ढाई लाख लोग बेघर हो गए हैं. सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. राज्‍य को कुल 8 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है. इस बीच, कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मांग की है कि केरल की इस बाढ़ को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित किया जाए. आइए जानते हैं कि कब सरकार किसी विभीषिका को राष्‍ट्रीय आपदा घोषित करती है और इससे कितनी सहूलियतें बढ़ जाती हैं. इससे पहले भी कई राज्‍य बाढ़ की त्रास्‍दी झेल चुके हैं. तब भी ऐसी ही मांग उठी थी. 1999 में जब ओडिशा में चक्रवात से भारी तबाही हुई थी तब तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 250 करोड़ रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की थी. इस सहायता राशि की मदद से राज्‍य आपदा से हुए नुकसान से निपट पाया. लेकिन इसे राष्‍ट्रीय आपदा नहीं घोषित किया गया. इसके बाद 2013 में केदारनाथ और 2014 में जम्‍मू-कश्‍मीर में बाढ़ से तबाही को राष्‍ट्रीय आपदा का दर्जा दिया गया. क्‍या होती है राष्‍ट्रीय आपदा पहले की आपदाओं को आखिर क्‍यों राष्‍ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया गया. इसके...

चीन का अमेरिका पर पलटवार, ट्रंप के टैरिफ के जवाब में लगाया 25 प्रतिशत शुल्क

बीजिंग :  चीन ने ‘जैसे-को-तैसा’ की तर्ज पर 50 अरब डॉलर के अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की शनिवार को घोषणा की. अमेरिका ने शुक्रवार को 50 अरब डॉलर के चीनी उत्पादों पर 25 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी. इसी के साथ दुनिया की इन दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच  ट्रेड वार चरम पर पहुंच गया  है. यह एक तरह से व्यापारिक युद्ध की शुरुआत हो गई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बौद्धिक संपदा की चोरी और अनैतिक व्यापारिक गतिविधियों का हवाला देकर चीन से आयातित 50 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी. चीन ने जवाबी कदम की चेतावनी दी थी. अतिरिक्त शुल्क 6 जुलाई से प्रभावी होगा चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी की तरफ से कहा गया कि चीन की सरकार ने 50 अरब डॉलर के 659 अमेरिकी उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने का निर्णय किया है. सरकार ने उन उत्पादों की सूची भी जारी की है जिनपर ये अतिरिक्त शुल्क लगेंगे. चीन के सीमा शुल्क आयोग ने जारी बयान में कहा कि 34 अरब डॉलर के 545 अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त शुल्क 6 जुलाई से प्रभावी होंगे. इनमें कृषि उत्प...

ट्रंप ने साधा भारत पर निशाना, कहा- अमेरिका ऐसा 'गुल्लक' जिसे सब लूट रहे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित दुनिया की कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं पर निशाना साधते हुए उन पर अमेरिका को व्यापार में लूटने का आरोप लगाया है. ट्रंप ने अमेरिकी सामानों पर ज्यादा टैक्स का हवाला देते हुए भारत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भारत कुछ अमेरिकी उत्पादों पर 100% शुल्क वसूल रहा है. कनाडा के क्यूबेक सिटी शहर में जी 7 शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप ने अमेरिका को ‘लूट रहे’ देशों के साथ व्यापार संबंध समाप्त करने तक की चेतावनी दी है.  गौतरलब है कि ट्रंप ने इस सम्मेलन के संयुक्त घोषणा पत्र के पाठ को खारिज कर दिया.  ट्रंप का ये बर्ताव एक तरह से मेजबान देश की ‘बेइज्जती’ जैसा रहा. ट्रंप ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘ हम तो ऐसे गुल्लक हैं जिसे हर कोई लूट रहा है.’ एक तरह से भारत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि शुल्क दरों को लेकर उनकी चिंताएं केवल विकसित अर्थव्यवस्थाओं तक सीमित नहीं है. ट्रंप ने कहा कि यह केवल जी 7 नहीं है. मेरा मतलब, भारत भी जहां कुछ शुल्क 100% हैं. और हम कुछ नहीं वसूलते. हम यह नहीं कर सकते. इसीलिए हम अनेक देशों से बात कर रहे हैं. ट्रंप भार...