मुंबई : सेंसेक्स सोमवार को 259.42 अंकों के उछाल के साथ 38,511.22 अंक के सर्वकालिक स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 76.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,633.30 की ऊंचाई पर खुला. हालांकि शुक्रवार को सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से फिसल गया था. लगातार तीन सत्रों में रिकॉर्ड बनाने के सिलसिले के बाद शुक्रवार को मुनाफावसूली का सिलसिला चलने तथा वैश्विक बाजारों में सतर्कता के रुख के बीच सेंसेक्स 85 अंक के नुकसान से 38,251.80 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 25.65 अंक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया. हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी ने इस सप्ताह लगातार पांचवीं साप्ताहिक बढ़त दर्ज की. आखिरी कारोबारी दिन कारोबार के दौरान रुपया 70.24 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक चला गया. इसकी वजह से भी निवेशकों ने सतर्कता का रुख बरता. ऑलटाइम हाई पर सेंसेक्स -27 अगस्त को सेंसेक्स 259.42 अंकों के उछाल के साथ 38,511.22 अंक के सर्वकालिक स्तर पर खुला -24 अगस्त को सेंसेक्स 84.96 अंकों या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 38,251.80 पर बंद हुआ - 23 अगस्त को सेंसेक्स 38,487.63 के नए ऊपरी स्तर तक पहुंचा. - 21 अगस्त को सेंसेक्स ने पहल...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.