Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Tarif

रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका इन कंपनियों का लगा

नई दिल्ली:  एक जमाना था जब मोबाइल फोन पर सिर्फ कॉल सुनने के लिए 15-16 रुपये प्रति मिनट चुकाना होता था. आज समय है असीमिति कॉल करने और सुनने का. समय के साथ बदलते दूरसंचार तकनीक और बाजार में कई टेलीकॉम ऑपरेटर के आने से गलाकाट प्रतिस्पर्धा से कॉल दरों में गिरावट आना शुरू हुआ. हाल में जब रिलायंस जियो बाजार में सबसे सस्ती कॉल दरों के साथ आई तो पहले से मौजूद ऑपरेटरों को मजबूर होकर टैरिफ के दाम घटाने पड़े. यहां तक कि देश की सबसे पड़ी टेलीकॉम कंपनी रही भारती एयरटेल को भी अपनी नीति में बदलाव करना पड़ा. बीते एक साल में जियो ने मानो सस्ते टैरिफ की जंग छेड़ दी हो, जिसका नुकसान छोटी टेलीकॉम कंपनियों पर सबसे पहले हुआ. कुछ कंपनियां या बंद हो गईं या किसी कंपनी के साथ उनका विलय-अधिग्रहण हो गया. मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस जियो के टैरिफ वार में सबसे ज्यादा झटका वोडाफोन-आइडिया सेलुलर को लगा है. ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस जियो ने वर्ष 2017 के जून में खत्म तिमाही से वित्तीय नतीजे घोषित करने शुरू किया है, तब से यह वोडाफोन-आइडिया सेलुलर के मुकाबले बाजार हिस्सेदारी में सात प्रतिशत की बढ़...