इस साल की बात करें तो 'रेस 3' में अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए बॉबी देओल भी इस बार यहां पूरे 7 साल बाद परफॉर्म करते नजर आएंगे. नई दिल्ली: इस साल इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी यानी आईफा अवॉर्ड थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने जा रहे हैं. आईफा अवॉर्ड्स को हर साल यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ नया और दिलचस्प करने की कोशिश की जाती है और ऐसा ही कुछ इस साल भी होने वाला है. आईफा अवॉर्ड्स गुरुवार से शुरू होने जा रहे हैं. इस बार इन पुरस्कारों में बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भी परफॉर्म करती नजर आएंगी. पूरे 20 साल बाद रेखा इस मंच पर परफॉर्म करती नजर आएंगीं. आईफा के 19वें संस्करण के भव्य आयोजन के लिए आयोजकों ने 2,000 सीटों वाले सियाम निरामित थिएटर को चुना है. आईफा के रेड कार्पेट पर रणबीर कपूर, शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कृति सैनन, बॉबी देओल और नुसरत भरुचा जैसी फिल्मी हस्तियां नजर आएंगी लेकिन मंच पर रेखा की प्रस्तुति निश्चित रूप से आकर्षण का केंद्र होगी. रितेश देशमुख और करण जौहर इस अवार्ड शो की मेजबनी करेंगें. पिछले साल भी करण जौहर ने आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी की थी. पिछले सा...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.