जनवरी में चंद्रयान-2 लॉन्च करके भारत रचेगा इतिहास, चांद के इस हिस्से पर पहुंचने वाला पहला देश बनेगा
नई दिल्ली : भारत अगले साल यानी 2019 में जनवरी में अपना महत्वाकांक्षी अभियान चंद्रयान-2 लॉन्च कर सकता है. योजना के अनुसार भारत चंद्रयान 2 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचाएगा. ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा. ANI ✔ @ANI In January 2019, we will have a major mission Chandrayan 2 by GSLV-Mk-III-M1. We have taken a review by experts throughout the country. They appreciated our efforts saying this is the most complex mission ISRO has ever taken: ISRO Chairman K Sivan 2:18 PM - Aug 28, 2018 इसरो के चेयरमैन ने दी जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के सिवन ने मंगलवार को इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया 'जनवरी 2019 में हम अपने बड़े अभियान चंद्रयान-2 को जीएसएलवी एमके-3-एम1 से लॉन्च करेंगे.' इसरो चेयरमैन ने कहा 'हमने इस अभियान के लिए पूरे देश के विशेषज्ञों से समीक्षा करवाई और उनके विचार जाने. उन सभी ने हमारे कार्य की सराहना की और कहा कि यह इसरो के लिए अब तक का सबसे जटिल अभियान है.' MediaCard--mediaForward ...