Skip to main content

जनवरी में चंद्रयान-2 लॉन्‍च करके भारत रचेगा इतिहास, चांद के इस हिस्‍से पर पहुंचने वाला पहला देश बनेगा

नई दिल्‍ली : भारत अगले साल यानी 2019 में जनवरी में अपना महत्‍वाकांक्षी अभियान चंद्रयान-2 लॉन्‍च कर सकता है. योजना के अनुसार भारत चंद्रयान 2 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचाएगा. ऐसा करने वाला भारत विश्‍व का पहला देश बनकर इतिहास रच देगा.






ANI @ANI














इसरो के चेयरमैन ने दी जानकारी




भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन के सिवन ने मंगलवार को इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया 'जनवरी 2019 में हम अपने बड़े अभियान चंद्रयान-2 को जीएसएलवी एमके-3-एम1 से लॉन्‍च करेंगे.' इसरो चेयरमैन ने कहा 'हमने इस अभियान के लिए पूरे देश के विशेषज्ञों से समीक्षा करवाई और उनके विचार जाने. उन सभी ने हमारे कार्य की सराहना की और कहा कि यह इसरो के लिए अब तक का सबसे जटिल अभियान है.'




View image on Twitter








ANI @ANI









Mass of Chandrayan 2 has increased to 3.8 ton which can't be launched by GSLV.We have redefined launch vehicle to GSLV-Mk-III.Window for launch is 03Jan-16Feb. It would be the first mission in world going near South Pole,i.e. 72 degree South is landing site: ISRO Chairman K Sivan







चंद्रयान-2 का बढ़ गया वजन




इसरो के चेयरमैन ने कहा कि चंद्रयान-2 का वजन बढ़कर 3.8 टन हो गया है. इसे पहले जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्‍हीकल (जीएसएलवी) से लांच किया जाना था, लेकिन अब इसे इससे लांच करना मुमकिन नहीं है. अब हम जीएसएलवी एमके-3 को इसके लिए तैयार कर रहे हैं. लांच का विंडो तीन जनवरी से 16 फरवरी तक रहेगा.' उन्‍होंने यह भी कहा कि शायद यह ऐसा पहला मिशन होगा जिसके तहत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भी पहुंचा जा सकेगा. उन्‍होंने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव से 72 डिग्री दक्षिण में चंद्रयान-2 लैंड करेगा.

पहला देश बनेगा भारत
अभी तक अमेरिका समेत अन्‍य देशों ने कई अंतरिक्ष अभियान चांद के दक्षिणी ध्रुव के लिए लांच किए हैं. लेकिन यह सभी ऑर्बिटर थे. मतलब चांद की कक्षा में ही परिक्रमा करके इन्‍होंने वहां की तस्‍वीरें ली थीं. लेकिन कोई भी चांद के इस हिस्‍से पर लैंड नहीं हुआ. अगर भारत का चंद्रयान-2 लैैंड करकेे वहां तक पहुंचने में सफल होता है तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश होगा.

अभियान में तब्‍दीली कर रहा इसरो
बता दें कि इससे पहले इसी महीने कहा गया था कि इसरो अपने महत्‍वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 में तब्‍दीली करने की तैयारी कर रहा है. पहले इसरो चंद्रयान-2 अभियान के तहत चांद पर एक शोध यान उतारने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अब इस अभियान के तहत इसरो इस शोध यान को चांद पर उतारने से पहले उसे उसकी कक्षा में उसे स्‍थापित करेगा. संगठन इसके जरिये उस शोध यान की बैटरी समेत अन्‍य तकनीकी प्रणालियों का परीक्षण करेगा.



वायुमंडल को समझने की कोशिश
पहले इसरो के चंद्रयान-2 अभियान के तहत शोध यान को ऑर्बिटर से अलग होने के बाद सीधे चांद की सतह पर उतरना था. इसके बाद वहां की जमीन पर चलकर शोध करना था. लेकिन अब इस नई योजना के जरिये इस शोध यान को चांद पर उतारने से पहले उसकी अंडाकार कक्षा और वायुमंडल को समझने की भी कोशिश की जाएगी. इस शोध यान के जरिेये इसरो चांद के कई राज उजागर कर सकेगा.

खुद बना रहा है इसरो
चंद्रयान-2 अभियान के लिए इसरो ने पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकोस्‍मोस से करार किया था. इसके तहत रॉसकोस्‍मोस को इसरो को लैंडर (चांद पर उतारा जाने वाला शोध यान) उपलब्‍ध कराना था. लेकिन बाद में इसरो ने इस अभियान को खुद ही आगे बढ़ाने का फैसला लिया. अब इसरो खुद ही अपनी तकनीक से लैंडर बना रहा है.

बैठक में मिली मंजूरी
माना जा रहा है कि यह शोध यान चांद के एक हिस्‍से पर 100 किमी और दूसरे हिस्‍से पर करीब 30 किमी की दूरी तय कर सकता है. 19 जून को आयोजित हुई चौथी कांप्रेहेंसिव टेक्निकल रिव्‍यू (सीटीआर) की मीटिंग में इस नई योजना के तहत चंद्रयान-2 की बनावट और प्रणाली में बदलाव करने को मंजूरी दे दी गई है.

अभियान में देरी
वैज्ञानिकों का कहना है कि इन नए बदलावों को करने के बाद सभी नए हार्डवेयर का परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद उसका फैब्रिकेशन शुरू किया जाएगा. इसके कारण इस प्रोजेक्‍ट में देरी हो रही है. चंद्रयान-2 को इससे पहले अक्‍टूबर में ही भेजा जाना था लेकिन अब भारत का यह सपना जनवरी या फरवरी 2019 में ही पूरा हो पाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...