Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Interesting News

अजब-गजब: 35 साल पहले दादा चुरा ले गए थे जीप, पोते ने घर जाकर लौटाई

अलकेश राउ, बनासकांठा:  आपने चोरी के कई मामले सुने होंगे लेकिन अब हम जिस चोरी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह अपने आप में अकल्पनीय है. जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोई कभी भी ऐसा नहीं सोच सकता कि उसकी चोरी हुई चीज 35 साल बाद अचानक किसी दिन उसके पास वापस आ जाएगी. यह अनोखा वाक्या हुआ है  गुजरात  के बनासकांठा के चालवा गांव में जहां सोनी परिवार की एक चार पहिया गाड़ी (जीप) चोरी होने के 35 साल बाद वापस आ गई है. जीप का हुआ खास स्वागत इस अप्रत्याशित खुशी के बाद लोग खुशी में नाच रहे हैं, मिठाइयां बांटी जा रही हैं. यही नहीं ढोल-नगाड़ों की थाप लोगों को थिरकने को मजबूर भी कर रही है. क्या बच्चे, क्या जवान, और क्या बूढ़े और क्या महिलाएं सबके सब इस खुशी में नाच रहे हैं.  जीप  जब वापस अपने मालिक के घर पहुंची तो वहां महिलाओं ने जीप को तिलक लगाया और पूजा की जिसके बाद जीप पर फूल भी बरसाए गए. काफी कोशिश के बाद भी नहीं मिली थी जीप जानकारी के मुताबिक  बनासकांठा  जिले के लाखणी तहसील के चालवा गांव में रहने वाले सुरेश सोनी की जीप 1985-1986 में घर के पास पार्क की थी और रात के वक्त कुछ अनजान लोग ज...