Skip to main content

अजब-गजब: 35 साल पहले दादा चुरा ले गए थे जीप, पोते ने घर जाकर लौटाई

अलकेश राउ, बनासकांठा: आपने चोरी के कई मामले सुने होंगे लेकिन अब हम जिस चोरी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वह अपने आप में अकल्पनीय है. जी हां, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोई कभी भी ऐसा नहीं सोच सकता कि उसकी चोरी हुई चीज 35 साल बाद अचानक किसी दिन उसके पास वापस आ जाएगी. यह अनोखा वाक्या हुआ है गुजरात के बनासकांठा के चालवा गांव में जहां सोनी परिवार की एक चार पहिया गाड़ी (जीप) चोरी होने के 35 साल बाद वापस आ गई है.

जीप का हुआ खास स्वागत
इस अप्रत्याशित खुशी के बाद लोग खुशी में नाच रहे हैं, मिठाइयां बांटी जा रही हैं. यही नहीं ढोल-नगाड़ों की थाप लोगों को थिरकने को मजबूर भी कर रही है. क्या बच्चे, क्या जवान, और क्या बूढ़े और क्या महिलाएं सबके सब इस खुशी में नाच रहे हैं. जीप जब वापस अपने मालिक के घर पहुंची तो वहां महिलाओं ने जीप को तिलक लगाया और पूजा की जिसके बाद जीप पर फूल भी बरसाए गए.

stolen vehicle returned after 35 years

काफी कोशिश के बाद भी नहीं मिली थी जीप
जानकारी के मुताबिक बनासकांठा जिले के लाखणी तहसील के चालवा गांव में रहने वाले सुरेश सोनी की जीप 1985-1986 में घर के पास पार्क की थी और रात के वक्त कुछ अनजान लोग जीप उठा कर ले गए थे. जीप वापस आने की आस के साथ गांव के एक मंदिर की मन्नत रखी थी और जीप को ढूंढने के काफी कोशिश की थी लेकिन जीप मिली नहीं थी. जिसके कुछ वक्त बाद वो लोग कार को भूल भी गए थे. लेकिन अब गाड़ी चोरी करने वाले व्यक्ति के पोते ने जीप वापस लौटाई है.

परिवार ने खो दी थी उम्मीद
काफी मशक्कत के बाद भी जब गाड़ी नहीं मिली तो परिवार ने मान लिया था कि अब यह कभी भी दोबारा नहीं मिलेगी. लेकिन 35 साल बाद एक शख्‍स सोनी परिवार के घर पर आया और बोला आपकी 35 साल पहले गाड़ी चोरी हो गई थी. वह लौटाने आया हूं.

इस वजह से चोर के पोते ने वापस लौटाई जीप
घटना के 35 साल बाद जीप चोरी करने वाले व्यक्ति के पोते ने परिवार में सुख-शांति बनी रहे और पराई चीजें पत्थर के समान होती हैं ऐसा मानकर अपने दादा के द्वारा चोरी की गई जीप को उसके मालिक सुरेश भाई को उनके गांव चालवा जाकर लौटाई. कई सालों बाद जीप चालवा गांव में वापस आने की वजह से काफी लोग उसे देखने आए थे. इस दौरान सुरेश सोनी के परिवार के द्वारा गाड़ी की पूजा और स्वागत भी किया गया.

जीप आने के बाद नहीं रखी कोई रंजिश
वहीं दूसरी ओर गाड़ी के असली मालिक ने जीप का स्वागत करने के बाद किसी भी प्रकार की रंजिश रखे बिना जीप लेकर आने वाले दंपति को सम्मान के साथ वापस विदा भी किया. जीप लौटाने के बाद चोर का परिवार भी खुश है और 35 साल बाद अपनी जीप वापस पाने की वजह से सोनी परिवार भी खुश है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...