Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अक्ष्य कुमार

VIDEO : अक्षय कुमार की 'गोल्ड' का नया गाना रिलीज, धूम धड़ाके से देश में गोल्ड लाने की तैयारी

नई दिल्ली :  फिल्म 'गोल्ड' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शक बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का नया गना 'टाइटल सांग' 'घर लाएंगे गोल्ड' जारी कर दिया है. इस गाने को लिखा जावेद अख्तर और गाया  दिलेर मेंहदी और सचिन-जिगर ने है. करीब दो मिनट 23 सेकंड का ये गाना देश भक्ति की थीम पर आधारित है.  इस गाने में देश भक्ति दिखाई गई है. इस गाने को जी म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वहीं इस गाने को अक्षय कुमार ने ट्विवटर पर शेयर किया है.   गाने के बोल देशभक्ति से भरे हुए हैं  'घर लाएंगे गोल्ड' गीत का लिरिक्स बेहद सरल है और देशभक्ति से भरा हुआ है. इस गाने को सुन कर आम श्रोता देशभक्ति की भावना को महसूस कर सकेंगे. इस गाने के लिरिक्स कुछ इस तरह से है ' जब चले जिया ले झूम-झूम, तब होगी जग में धूम - धूम, देखी दुनिया घूम-घूम, हम सबको हराके,घर लाएंगे गोल्ड. गाने में 'घर लगाएंगे गोल्ड' लाइन को कुछ इस तरह से रखा गया है कि वो सीन की मांग और फिल्म में अक्षय कुमार के कैरे...