Skip to main content

Posts

Showing posts with the label security clearance

CIA के पूर्व प्रमुख पर लगे आरोप, तो डोनाल्ड ट्रंप ने खत्म की सभी सुरक्षा

वॉशिंगटन :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व निदेशक जॉन ब्रेनन पर “झूठ बोलने’’ और उनके “अनिश्चित आचरण एवं व्यवहार” पर दोष मढ़ते हुए उन्हें दी गई सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर दिया है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में खुफिया एजेंसी के अधिकारी रहे 62 वर्षीय ब्रेनन ट्रंप और उनकी नीतियों के कट्टर आलोचकों में से एक हैं. 2013 से 2017 तक सीआईए निदेशक रहे ब्रेनन ब्रेनन 2013 से 2017 तक सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक थे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कल संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप द्वारा ब्रेनन की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के ट्रंप के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि ब्रेनन ने हाल ही में, “पूर्व वरिष्ठ अधिकारी की हैसियत से अति संवेदनशील सूचनाओं तक पहुंच बना कर बेबुनियाद एवं अपमानजनक आरोप लगाये, उनके प्रशासन के खिलाफ इंटरनेट एवं टीवी पर निरंकुश आवेग जाहिर करने के लिए अपने दर्जे का फायदा उठाया.” ब्रेनन ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सुरक्षा मंजूरी को रद्द करने का फैसला ट्रंप द्वारा “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने और आलोचकों को दंडित करने...