Skip to main content

CIA के पूर्व प्रमुख पर लगे आरोप, तो डोनाल्ड ट्रंप ने खत्म की सभी सुरक्षा

वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व निदेशक जॉन ब्रेनन पर “झूठ बोलने’’ और उनके “अनिश्चित आचरण एवं व्यवहार” पर दोष मढ़ते हुए उन्हें दी गई सुरक्षा मंजूरी को रद्द कर दिया है. पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन में खुफिया एजेंसी के अधिकारी रहे 62 वर्षीय ब्रेनन ट्रंप और उनकी नीतियों के कट्टर आलोचकों में से एक हैं.

2013 से 2017 तक सीआईए निदेशक रहे ब्रेनन
ब्रेनन 2013 से 2017 तक सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक थे. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कल संवाददाता सम्मेलन के दौरान ट्रंप द्वारा ब्रेनन की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के ट्रंप के फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि ब्रेनन ने हाल ही में, “पूर्व वरिष्ठ अधिकारी की हैसियत से अति संवेदनशील सूचनाओं तक पहुंच बना कर बेबुनियाद एवं अपमानजनक आरोप लगाये, उनके प्रशासन के खिलाफ इंटरनेट एवं टीवी पर निरंकुश आवेग जाहिर करने के लिए अपने दर्जे का फायदा उठाया.”

ब्रेनन ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सुरक्षा मंजूरी को रद्द करने का फैसला ट्रंप द्वारा “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने और आलोचकों को दंडित करने’’ के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है. उन्होंने कहा, “खुफिया पेशेवरों समेत सभी अमेरिकियों को खुलकर बोलने की कीमत चुकाने को लेकर चिंता करने की जरूरत है. मेरे सिद्धांत सुरक्षा सुविधाओं से कहीं बढ़कर हैं. मेरा रुख नरम नहीं होगा.” us-president-donald-trump-canceled-the-security-clearance-of-former-cia-chief

कुछ वक्त पहले ब्रेनन ने की थी ट्रंप की आलोचना
इससे एक दिन पहले ब्रेनन ने व्हाइट हाउस की पूर्व सहयोगी रही ओमारोसा मेनिगॉल्ट न्यूमैन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए ट्रंप की आलोचना की थी. ट्रंप ने कहा कि ब्रेनन का “इतिहास” ऐसा रहा है जो उनकी “निष्पक्षता और विश्वसनीयता’’ पर सवाल उठाता है. राष्ट्रपति ने कहा कि वह सरकारी अधिकारियों की गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच की समीक्षा कर रहे हैं और राष्ट्रीय खुफिया एजेंसी के पूर्व निदेशक जेम्स क्लैपर, एफबीआई के पूर्व निदेशक जेम्स कोमे, एनएसए के पूर्व प्रमुख माइकल हेडन, पूर्व कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल सैली येट्स और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुजान राइस और अन्य के खिलाफ कार्रवाई का आकलन कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने बयान में कहा, “जिनके पास अब भी सुरक्षा मंजूरी है, उनकी मंजूरी रद्द की जा सकती है और जिनकी पहले ही रद्द हो चुकी है वे फिर से उसे बहाल नहीं करवा पाएंगे.” इन कार्रवाईयों के जरिए ट्रंप के अपने राजनीतिक आलोचकों को निशाना बनाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर सैंडर्स ने ‘‘नहीं’’ में जवाब दिया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...