नई दिल्ली: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि केरल में फैले निपाह वायरस का असली कारण फ्रूट बैट्स (चमगादड़) ही थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को चमगादड़ में वायरस के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसकी वजह से केरल के कोझिकोड़ और मल्लापुरम में 17 लोगों की मौत हुई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि वैज्ञानिकों ने जिन चमगादड़ों पर टेस्ट किया उनका रिजल्ट पॉजिटिव निकला. शुरुआत में जिन चमगादड़ को जांच के लिए भेजा गया था, उनका टेस्ट निगेटिव इसलिए था, क्योंकि वह फ्रूट बैट्स नहीं थे. कैसे फैलता है निपाह वायरस (NiV) वैज्ञानिकों ने यह भी खुलासा किया है कि निपाह वायरस जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाला एक गंभीर इंफेक्शन है. यह वायरस एन्सेफलाइटिस का कारण बनता है. निपाह वायरस, हेंड्रा वायरस से संबंधित है, जो घोड़ों और मनुष्यों के वायरल सांस संक्रमण से संबन्धित होता है. ये वायरस तेजी से फैलता है और दिमाग को प्रभावित करता है, जिससे 48 घंटों के अंदर ही व्यक्ति कोमा में जा सकता है. निपाह वायरस इसलिए सबसे ज्यादा घातक है क्योंकि इसका आज तक ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.