Skip to main content

वैज्ञानिकों का बड़ा खुलासा, चमगादड़ से ही निकला था 'मौत का वायरस निपाह'

नई दिल्ली: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि केरल में फैले निपाह वायरस का असली कारण फ्रूट बैट्स (चमगादड़) ही थे. एक रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को चमगादड़ में वायरस के पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसकी वजह से केरल के कोझिकोड़ और मल्लापुरम में 17 लोगों की मौत हुई थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि वैज्ञानिकों ने जिन चमगादड़ों पर टेस्ट किया उनका रिजल्ट पॉजिटिव निकला. शुरुआत में जिन चमगादड़ को जांच के लिए भेजा गया था, उनका टेस्ट निगेटिव इसलिए था, क्योंकि वह फ्रूट बैट्स नहीं थे.

कैसे फैलता है निपाह वायरस (NiV)
वैज्ञानिकों ने यह भी खुलासा किया है कि निपाह वायरस जानवरों से मनुष्‍यों में फैलने वाला एक गंभीर इंफेक्‍शन है. यह वायरस एन्सेफलाइटिस का कारण बनता है. निपाह वायरस, हेंड्रा वायरस से संबंधित है, जो घोड़ों और मनुष्यों के वायरल सांस संक्रमण से संबन्‍धित होता है. ये वायरस तेजी से फैलता है और दिमाग को प्रभावित करता है, जिससे 48 घंटों के अंदर ही व्यक्ति कोमा में जा सकता है. निपाह वायरस इसलिए सबसे ज्यादा घातक है क्योंकि इसका आज तक कोई इलाज नहीं ढूंढा जा सका है.

केरल से आने वाले खजूर और आम न खाएं, निपाह वायरस का हो सकता है अटैक

ऐसे हुई निपाह वायरस की पुष्टि
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज ने मई में कोझिकोड़ की ग्राम पंचायत चंगारोथ से कुछ सैंपल लिए थे, यह सैंपल मांसाहारी चमगादड़ के थे, जिसकी वजह से इनमें निपाह वायरस के लक्षण नहीं मिले थे. उस दौरान फ्रूट बैट्स पर रिसर्च नहीं की गई थी. सैंपल की दूसरी टेस्टिंग में फ्रूट बैट्स (शाकाहारी चमगादड़) के सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद यह पुष्टि हुई कि फ्रूट बैट्स के जरिए ही निपाह वायरस फैला था.

दूसरे बैच में 55 चमगादड़ की हुई जांच
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पहले बैच में 21 मांसाहारी चमगादड़ के सैंपल टेस्ट किए गए थे. जिनमें निपाह वायरस के लक्षण नहीं मिले थे. दसरे बैच में 55 चमगादड़ की जांच की गई. यह चमगादड़ फ्रूट बैट्स थे. इनका रिजल्ट पॉजिटिव पाया गया.

खजूर से फैला था वायरस
केरल में फैले इस इंफेक्‍शन का मुख्य स्रोत फ्रूट बैट्स ही थे. इनके जरिए ही यह लोगों में फैला था, जिसकी वजह से 17 लोगों की मौत हुई थी. वैज्ञानिकों के मुताबिक, खजूर की खेती करने वाले लोग इस इंफेक्‍शन की चपेट में जल्‍दी आते हैं. 2004 में इस वायरस की वजह से बांग्लादेश में काफी लोग प्रभावित हुए थे.

होम्योपैथ ने तैयार की निपाह वायरस की दवा! मरीजों को ठीक करने का दावा 

चमगादड़ की नस्ल में मिलता है निपाह
WHO के मुताबिक, निपाह वायरस चमगादड़ की एक नस्ल में पाया जाता है. यह वायरस उनमें प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है. चमगादड़ जिस फल को खाती है, उनके अपशिष्ट जैसी चीजों के संपर्क में आने पर यह वायरस किसी भी अन्य जीव या इंसान को प्रभावित कर सकता है. ऐसा होने पर ये जानलेवा बीमारी का रूप ले लेता है.

हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...