Skip to main content

Posts

Showing posts with the label SURAT

करोड़ों की संपत्ति त्याग संन्यासी बनने जा रही हैं दो सगी बहनें, 9 देशों की ट्रिप भी बदल न पाई फैसला

चेतन पटेल/नियति त्रिवेदी, सूरत:  सूरत के टेक्सटाइल उद्योगपति की दो बेटी दृष्टि और पूजा दोनों सगी बहने हैं. दोनों ने स्वेच्छा से यह फैसला लिया है कि 13 मार्च के दिन दीक्षालेकर पिता की करोड़ों की संपत्ति का त्याग कर संन्यासी बन जाएंगी. उनके इस कदम को रोकने के लिए उनके परिवार वालों ने तमाम कोशिशें की लेकिन सब नाकाम रहीं. दोनों बहनों को 9 देशों का भ्रमण करवाया गया. सबसे महंगे क्रूज की सवारी भी करवाई गई. लेकिन बेटियों को वह सब भी अच्छा नहीं लगा. बेटियों को करवाया 9 देशों का सफर फिर भी टिकी रहीं अपने फैसले पर सूरत के एक मालवाडा परिवार की दोनों बेटियों को अब तक परिवार ने सारे सुख और सुविधा दिए हैं. लेकिन फिर भी परिवार द्वारा दिए गए सुख-साधनों से आकर्षित होने की बजाय संन्यासी जीवन उन्हें आकर्षित कर रहा है. उसी वजह से मार्च महीने में दो सगी बहनें एक साथ दीक्षा लेने जा रही हैं. दोनों बेटियों ने जब अपने मन की बात परिवार के सामने रखी और कहा कि वे लोग दीक्षा लेना चाहते हैं तब परिवार काफी आश्चर्यचकित हो गया था. जिसके बाद इतनी छोटी उम्र में दीक्षा लेने का फैसला करने वाली दोनों बेटियों की परीक्षा लेने...

सूरत : ड्यूटी पूरी होने पर पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 12 घंटे बाद दूसरे पायलट ने भरी उड़ान

सूरत :  सूरतpilot-refused-to-take-off-air-india-flight-to-new-delhi-from-surat-airport के एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया के एक पायलट ने दिल्‍ली को जाने वाले यात्री विमान को उड़ाने से महज इसलिए इनकार कर दिया क्‍योंकि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी थी. उसका कहना था कि वह थक चुका है और अब विमान नहीं उड़ा सकता. इसके चलते यह विमान उड़ान नहीं भर सका. उसके 116 में से 85 यात्री अगले दिन रविवार को 12 घंटे बाद दिल्‍ली पहुंच सके. अन्‍य 21 यात्रियों ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी. दरअसल शनिवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रात 9 बजे नई दिल्‍ली के लिए सूरत से उड़ान भरनी थी. लेकिन इसके पायलट ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने पर विमान उड़ाने से इनकार कर‍ दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी है और अब वह उड़ान नहीं भर सकता. पायलट के विमान उड़ाने से मना कर देने पर उसके क्रू मेंबर भी विमान से नीचे उतर गए. इसके बाद विमान को सूरत एयरपोर्ट पर भी ग्राउंड कर दिया गया. जब विमान को ग्राउंड कर दिया गया तो उसके यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों को देखकर एयर इंडिया ने उनके लिए होटल और खानपान की व्‍यवस...

गुजरात : MBBS में गोल्ड मेडल जीतने वाली डॉक्टर बनी साध्वी, अरबों की संपत्ति ठुकराई

सूरत :  गुजरात में एक और समृद्ध परिवार से ताल्लुक रखने वाली युवती जैन साध्वी बन गई हैं. 28 वर्षीय हिना हिंगड जैन साध्वी बन गई हैं. हिना एमबीबीएस में गोल्डमेडलिस्ट हैं. इतना ही नहीं वह एक अरबपति परिवार से ताल्लुक रखती हैं. इन सबके बावजूद उन्होंने आध्यात्म का रास्ता अपनाया है. एमबीबीएस टॉपर 28 वर्षीय हिना हिंगड बुधवार को पूरे विधि विधान के साथ सांसारिक सुखों का परित्याग कर जैन साध्वी बन गईं. वह अब साध्वी श्रीविशारदमाला के नाम से जानी जाएंगी. हीरा नगरी के रूप में प्रसिद्ध सूरत में हिना ने आध्यात्मिक गुरु आचार्य विजय यशोवर्मा सुरेश्वरजी महाराज से दीक्षा ली. दीक्षा ग्रहण का कार्यक्रम सूरत में सुबह शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला. इस दौरान उन्होंने सांसारिक सुखों के त्याग के रूप में अपने केश दान किए और श्वेत वस्त्र धारण किया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI Gujarat: MBBS doctor Hina Kumari took 'diksha' to become a monk, earlier today, in Surat. 10:04 PM - Jul 18, 2018 12 साल ...